एसीबी की बड़ी कार्रवाई : बांसवाड़ा विधायक जयकृष्ण पटेल रिश्वत मामले में गिरफ्तार, गनमैन ने लिए 20 लाख रुपए

पटेल का गनमैन रिश्वत की पहली किश्त ले रहा था

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : बांसवाड़ा विधायक जयकृष्ण पटेल रिश्वत मामले में गिरफ्तार, गनमैन ने लिए 20 लाख रुपए
राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बागीदौरा (बांसवाड़ा) से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत के मामले में पकड़ा है

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बागीदौरा (बांसवाड़ा) से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत के मामले में पकड़ा है। यह पहली बार है जब राज्य में किसी मौजूदा विधायक को रिश्वत के आरोप में डिटेन किया गया है। सूत्रों के अनुसार, जयकृष्ण पटेल जयपुर के ज्योति नगर स्थित सरकारी क्वार्टर में एक कंपनी से ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत की डील कर रहे थे। इसी दौरान एसीबी ने ट्रैप रचाया और विधायक को पकड़ लिया। पटेल का गनमैन रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 लाख रुपये ले रहा था, लेकिन मौके से भाग निकला। अब एसीबी की टीमें उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि विधायक जयकृष्ण पटेल ने एक कंपनी को काम न करने देने की धमकी देकर पैसे की मांग की थी। परेशान होकर कंपनी ने एसीबी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद ACB ने विधायक और उसके सहयोगियों के मोबाइल नंबरों की निगरानी शुरू की। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने शुक्रवार दोपहर को कार्रवाई की। पूछताछ के लिए विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी मुख्यालय लाया गया है, जहां उनसे मामले में विस्तृत जानकारी ली जा रही है। यह मामला राजस्थान में राजनीतिक हलकों में हलचल मचा रहा है।

एसीबी ने विधायक के मोबाइल नंबरों, उनके गनमैन और कंपनी के कुछ कर्मचारियों को सर्विलांस पर लिया। पर्याप्त साक्ष्य एकत्र करने के बाद रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एसीबी की टीम शिकायतकर्ता के साथ विधायक के आवास पर पहुंची। गनमैन ने दरवाजा खोला, जहां टीम ने बताया कि उन्हें विधायक से मुलाकात करनी है। गनमैन अंदर गया और बाहर आकर पूछा, “ले आए क्या?”, जिस पर शिकायतकर्ता ने हां कहा। इसके बाद गनमैन ने बाहर के कमरे में पैसे प्राप्त किए।

इस दौरान विधायक अंदर के कमरे में ही मौजूद थे। जैसे ही एसीबी की टीम अंदर दाखिल होने लगी, गनमैन को शक हुआ और वह मौके से फरार हो गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए विधायक से पूछताछ की और सर्विलांस से जुटाए गए सबूत प्रस्तुत किए। करीब 3 बजे एसीबी की टीम विधायक को पूछताछ के लिए मुख्यालय लेकर गई, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और औपचारिक रूप से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। एसीबी अब मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Read More 8.87 लाख खर्च, फिर भी बंद पड़ा कनवास सीएचसी का सोलर सिस्टम

 

Read More अमेरिका-ईरान तनाव का असर खत्म, फेड की ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका से सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

Post Comment

Comment List

Latest News

29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता 29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता
यमुना जल परियोजना को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच 29 जून को नई दिल्ली में एमओए पर हस्ताक्षर। केंद्रीय...
अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साज़िश नाकाम, कर्नाटक में दबोचा संदिग्ध आतंकी
विलायती बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....