18 वर्षीय नेशनल एथलीट की हार्ट अटैक से मौत, 10 दिन पहले ही जीता था स्टेट मेडल

दिसंबर 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल चुका

18 वर्षीय नेशनल एथलीट की हार्ट अटैक से मौत, 10 दिन पहले ही जीता था स्टेट मेडल
18 वर्षीय नेशनल एथलीट की हार्ट अटैक से मौत। सुबह उठा तो हाथ पैरों में कंपकंपी और बेचैनी हुई महसूस। रूममेट ले गया अस्पताल, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रोजाना 5 किलोमीटर दौड़ लगाता था 10 दिन पहले ही स्टेट चैम्पियनशिप खेल कर आया। सपना था कि वह इंडिया के लिए खेले, लेकिन उसका सपना अधूरा रह गया। 

भरतपुर। शहर के अटलबंद क्षेत्र में रविवार सुबह नेशनल एथलीट 18 वर्षीय रिंकू सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सुबह उठा तो हाथ पैरों में कंपकंपी और बेचैनी महसूस हुई। बेहोशी छाने पर रूममेट उसे अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अछनेरा जिला आगरा, उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था जो भरतपुर में रहकर रनिंग की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना 5 किलोमीटर दौड़ लगाता था 10 दिन पहले ही स्टेट चैम्पियनशिप खेल कर आया था। उसे 100 मीटर रिले रेस में तीसरा स्थान मिला था। पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सक राघवेंद्र ने बताया प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का है, विसरा लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

अधूरा रहा सपना
वह दिसंबर 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल चुका है। दिसंबर 2024 में ही वह नेशनल खेला। उसने 5 हजार मीटर रेस में भाग लिया था। उसका सपना था कि वह इंडिया के लिए खेले, लेकिन उसका सपना अधूरा रह गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन के पास पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर की संभावित कमी को देखते हुए ईरान के खिलाफ...
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत