मौसम पलटा: बयाना में बारिश के साथ ओलों की बौछार

किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर पड़ गई हैं

मौसम पलटा: बयाना में बारिश के साथ ओलों की बौछार

जानकारों की माने तो रबी की फसल के दौरान मुख्य रूप से बोई जाने वाली सरसों की फसल तापपमान की इस गिरावट से प्रभावित होगी। 

बयाना। भरतपुर जिले के बयाना उपखण्ड के गढीबाजना क्षेत्र में रविवार को अचानक मौसम ने पलटा खाया और तेज हवा के साथ चना, मटर के आकर के ओले गिरे। वहीं खेतों में बारिश का पानी भर जाने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर पड़ गई हैं। जानकारों की माने तो रबी की फसल के दौरान मुख्य रूप से बोई जाने वाली सरसों की फसल तापपमान की इस गिरावट से प्रभावित होगी। 

जिन खेतों में सरसों का अंकुरण हो चुका है, उन खेतों में इस बारिश से नुकसान हो गया है। लेकिन दो दिन पहले बोई गई फसल में अंकुरण में भी परेशानी आने की संभावना बन गई है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जहां फसल में अंकुरण हो चुका है वहां खेतो में खरपतवार की मात्रा बढ़ेगी, निराई जल्द करनी पड़ेगी। किसानो को बुबाई के बाद अंकुरण नही होने वाले खेतों में दोबारा बुवाई करने की जरूरत पड़ सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार
जयपुर पूर्व में पुलिस ने एक बड़े बैंक घोटाले का पर्दाफाश करते हुए एसबीआई बैंक के मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर...
राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील