कागजों में दौड़ रहे सफाई के घोड़े

उमर गांव में गंदगी के ढेर से हो रही परेशानी

कागजों में दौड़ रहे सफाई के घोड़े

पॉलिथीन सरकार ने बन्द कर रखी है लेकिन गन्दगी से लथपथ पॉलिथीन थैलियां उड़ती हुई बरड़ा बस्ती के घरों में आ जाती है।

पेचकीबावडी। ग्राम पंचायत उमर के मुख्य चौराहे पर गौरव पथ पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। वहीं रियासतकालीन की ऐतिहासिक धरोहर गढ़ का कुआं आज जर्जर अवस्था में है। यह गौरव पथ लकडेश्वर महादेव, रैगर बस्ती होता हुआ हरिजन बस्ती तक जाता है। इस गौरव पथ से गांव वाले ही नहीं बल्कि हजारों की संख्या में प्राचीन धार्मिक स्थान लकडेशवर महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु निकलते हैं। इनको  गन्दगी के ढेर के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां चारों तरफ दुर्गंध फैल रही है।  यहां पर सफाई के नाम के घोड़े तो दोडे लेकिन वह अपनी मंजिल तक पहुंचने मे असफल रहे। यहां लगे गन्दगी के ढेर से साबित होता है कि स्वच्छ भारत मिशन केवल कागजों में ही चल रहा है। गन्दगी के ढेर के कारण आवारा पशुओं व सुअरों का जमावड़ा लगा रहता है। पॉलिथीन सरकार ने बन्द कर रखी है लेकिन यहां पर गुबारों की तरह उड़ती रहती है। गन्दगी से लथपथ पॉलिथीन थैलियां उड़ती हुई बरड़ा बस्ती के घरों में आ जाती है। पूरे गांव की गन्दगी बरडा बस्ती में भर जाती है।   

बेजुबान पशु पॉलिथीन  खाती हैं तो उनको तड़प कर मरना ही पड़ता है जहां कचरा होता है वहां आवारा जानवरों का जमावड़ा (जमघट) लगा रहता है। गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। उचित ढंग से कचरा निस्तारण किया जाना चाहिए जिससे बेजुबान जानवरों की अकाल मौत नही हो।
-लोकेश कुमार मीणा, पशुधन सहायक राजकीय पशु चिकित्सालय 

रोड से गन्दगी हटना चाहिए। गन्दगी के लगे ढेर से मच्छर पैदा होते हैं।  जिनसे मलेरिया, हैजा ब् सहित बहुत सारी जानलेवा बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्राम पंचायत को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
-कोशलया मीणा, उप स्वास्थ्य केन्द्र उमर 

वास्तव में गौरव पथ पर बहुत हो रही है गन्दगी के ढेर से रोड इतना सिकुड़ गया है छोटा वाहन कार इत्यादी भी नही निकल पाती है। गौरव पथ पर गन्दगी के लगे ढेर ग्राम पंचायत को हटाने चाहिए।  रोड पर अतिक्रमण हो रहा है तो उनको ग्राम पंचायत को शीघ्र हटाना चाहिए। 
-विनोद खज, रिटायर्ड पटवारी 

Read More आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए काम कर रही सरकार, 25 योजनाओं को फ्लैगशिप प्रोग्राम में किया शामिल

इस गौरव पथ पर लगे गन्दगी के ढेर से हम बरडा वासी बहुत तकनीफ में रहते हैं। पॉलीथीन की थैलियां हमारे घरों में आ जाती है। राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  ग्राम पंचायत को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। 
-सरस्वती मीणा, निवासी बरडा बस्ती 

Read More वायदा बाजार में तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव

जिनकी यहां रेवडियां हैं उनको नोटिस देकर हटाने का समय देंगे। समय सीमा पर नही हटाते तो प्रशासन की मदद ली जाएगी। जनहित में जो भी होगा करेंगे और यहां पर कचरा पाञ रखवा दिया जाएगा। ग्राम वासियों को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा कि रोड में गन्दगी ना फैलाएं।
-पृथ्वी राज खारोल सचिव ग्राम पंचायत उमर 

Read More मदन राठौड़ के बेटे की शादी में जानें से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने सुना पीएम मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम, जानें क्या कहा?

Post Comment

Comment List

Latest News

रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब  रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब 
वीर अहलावत ने अंतिम राउंड में शानदार 62 का स्कोर खेलते हुए 19-अंडर 261 के साथ जयपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट...
पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार : ड्रग माफिया के पेट्रोल पम्प, लग्जरी वाहन, आलीशान बंगले समेत 125 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज
पुतिन के दिल्ली आते ही अमेरिका को आई भारत की याद : क्वॉड का हवाला देकर लगाई दोस्ती की गुहार, पाकिस्तान को झटका
वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे, मैच में टीम संयोजन में बदलाव कर सकता है भारत
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट
महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा 
आज का भविष्यफल