लाखेरी रेलवे स्टेशन पर ऑटो स्टैंड नहीं होने से आमजन परेशान

स्थानीय नेताओं ने रेलवे के अधिकारियोें से की ऑटो स्टैंड की मांग,समस्या का जल्द होगा समाधान

लाखेरी रेलवे स्टेशन पर ऑटो स्टैंड नहीं होने से आमजन परेशान

रेलवे पुलिस ऑटो चालको का चालान कर कोर्ट भेज देते है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है।

लाखेरी। लाखेरी रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो स्टैंड की अनुपलब्धता एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। स्टेशन पर निर्धारित स्थान के अभाव में ऑटो चालक अपने वाहन इधर-उधर खड़ा करने से यात्रियों, के साथ व्यापारी और स्वयं चालक तीनों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यहां से प्रतिदिन सैंकड़ों यात्री गाड़ियों में सफर करते है। जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को ऑटो की अनुपलब्धता के कारण कई बार उनकी गाड़ी छूट जाने जैसी स्थिति हो जाती है। वहीं ऑटो चालक ब्रिज के पास या दुकानों के सामने अपना वाहन खड़ा कर देते है। रेलवे पुलिस उनका चालान कर कोर्ट भेजा जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है।

व्यापारी बोले आमजन को हो रही है परेशानी
रेलवे स्टेशन के समीप व्यापारी तनवीर खान, अब्दुल गनी, शंभू दुबे, मुकेश कुमार और तेजू गुर्जर ने बताया कि ऑटो स्टैंड नहीं होने की वजह से यह दुकानों के सामने खड़ा कर देते है। जिससे आवागमन बाधित होता है, व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने स्टेशन प्रशासन से मांग की कि यात्रियों व व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द एक स्थायी ऑटो स्टैंड का निर्माण कराया जाए।

नियम तोड़ने पर कार्रवाई
रेलवे स्टेशन पुलिस के अनुसार, रेलवे ब्रिज के पास ऑटो खड़ा करना नियमों का उल्लंघन है। इसलिए वहां खड़े वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाती है। पुलिस अधिकारियों ने सुझाव दिया कि ऑटो चालक इस समस्या को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से मिलें और एक निर्धारित स्थान की स्वीकृति प्राप्त करें।

जरूरत है सुनियोजित ऑटो स्टैंड की व्यवस्था
लाखेरी रेलवे स्टेशन पर एक सुव्यवस्थित ऑटो स्टैंड न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाएगा। स्थानीय प्रशासन, रेलवे विभाग और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।

Read More असर खबर का : विद्युत निगम ने समय रहते खतरा हटाकर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई

स्थानीय नेता सक्रिय
शहर के जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर समस्या को लेकर सजग हुए हैं। भाजपा नेता रामबाबू शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर ऑटो स्टैंड की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे इस विषय में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से शीघ्र मुलाकात कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

Read More असर खबर का : मांगली नदी पम्प हाउस पर ओवरफ्लो से व्यर्थ बहता पानी रोका

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत