असर खबर का - ठेकेदार चेता, जाड़ला माइनर में नालियों का कार्य शुरू

किसानों की चिंता दूर

असर खबर का - ठेकेदार चेता, जाड़ला माइनर में नालियों का कार्य शुरू

नवज्योति की पहल पर हरकत में आया प्रशासन।

देईखेड़ा। जाड़ला माइनर पर नालियों के अभाव को लेकर उठी किसानों की चिंता अब कम होती दिखाई दे रही है। नवज्योति में बुधवार को प्रकाशित समाचार नालियां नहीं रखने से किसान की बड़ी चिंता का प्रभाव गुरुवार को साफ नजर आया। खबर सामने आते ही विभाग और ठेकेदार हरकत में आए और सुबह करीब दस बजे से ही माइनर पर नालियां रखने का कार्य शुरू कर दिया। गौरतलब है कि टेल क्षेत्र की जाड़ला माइनर का पक्का निर्माण वर्षों पुरानी मांग के बाद हाल ही में पूर्ण किया गया था, लेकिन खेतों तक पानी ले जाने वाले धोरों पर नालियां नहीं रखी गई थीं। इसी बीच नहरों में जलप्रवाह शुरू कर दिया गया, जिससे किसान गहरी चिंता में थे। नालियों के अभाव में फसल सींचाई बाधित होने की आशंका थी और किसान लगातार समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

नवज्योति में किसानों की इस पीड़ा और विभाग की लापरवाही को उजागर करने के 24 घंटे के भीतर ही ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि गुरुवार सुबह से माइनर में नालियों को व्यवस्थित रखने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। लबान सरपंच बुद्धि प्रकाश मीणा, जिला परिषद सदस्य के.सी. वर्मा, किसान रामावतार मीणा और अध्यक्ष कमलाशंकर मीणा ने नवज्योति की इस जनसरोकार वाली पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे