कस्बे में आने के बजाय बाइपास से ही निकल जाती है रोडवेज बसें

बसों का इंतजार करते रहते है यात्री, लंबी दूरी की बसों का संचालन भी पडा है ठप

 कस्बे में आने के बजाय बाइपास से ही निकल जाती है रोडवेज बसें
रोडवेज निगम के बस चालकों की मनमानी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदेश के बावजूद रोडवेज बसों के चालक बस को कस्बे के अन्दर लाने के स्थान पर बाइपास से ही निकाल कर ले जाते है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कापरेन। रोडवेज निगम के बस चालकों की मनमानी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदेश के बावजूद रोडवेज बसों के चालक बस को कस्बे के अन्दर लाने के स्थान पर बाइपास से ही निकाल कर ले जाते है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे महिलाएं भी अपने बच्चों व सामान को लेकर दो किलोमीटर दूर बाइपास पर जाने को मजबूर है। जब से बाइपास बने है तब से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज के चालक और परिचालक रोड़वेज बसों को बाइपास से होकर गुजरने से कस्बे के अन्दर यात्री बस के इंतजार में खड़े के खड़े ही रह जाते हैं। ऐसे में उन्हें या तो प्राइवेट या फिर अन्य वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। इन वाहनों के संचालक यात्रियों से किराया भी अधिक वसूलते हैं। ऐसा नहीं है कि यात्रियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नेताओं व कस्बे वासियों ने पहल ना की हो लेकिन जब भी शिकायत की गई तब तो तीन-चार दिन तक सब कुछ ठीक हो जाता है। इसके बाद रोडवेज चालक-परिचालक अपना पुराने ढर्रे पर आ जाते हैं और बसों को वापस बाइपास से बस लेकर चले जाते हैं।

दो किलोमीटर दूर जाकर बैठना पड़ता है बसों में
सरकार ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए कोटा से जयपुर, कोटा से सवाई माधोपुर के लिए कहीं बसों का संचालन शुरू किया गया है। पर रोडवेज बसों के संचालन अपनी मनमानी करते हुए बसों को कस्बे के अन्दर लाने के बजाय बाइपास से होकर ले जाते हैं। जिससे लोगों को करीब एक दो किलोमीटर दूर बस में बैठने के लिए जाना पड़ता है।

कर्मचारी परेशान
रोडवेज बसें बाइपास होकर गुजरने से कर्मचारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बसों से सरकारी व प्राइवेट कर्मचारी ड्यूटी के लिए अप-डाउन करते हैं लेकिन बसें बाइपास पर ही उतार देती है जिससे कर्मचारियों को करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है,इस कारण कहीं बार कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच पाते।
 
 इनका कहना हैं
 सरकार ने कोरोना काल में लोगों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया। पर बसों के संचालन कस्बे के अन्दर लाने के बजाय बाइपास होकर ले जाते हैं। अगर बसें कस्बे के अन्दर होकर निकले तो लोगों को समस्याओंका सामना करना नहीं पड़े।
-बनवारी लाल सुमन, सर्व अखाड़ा संघ अध्यक्ष नगर कापरेन।

 सरकार ने कोरोना काल के समय लोगों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज बसें कोटा से सवाई माधोपुर, कोटा से जयपुर के लिए बसें लगाईं थ पर जमेदार अधिकारियों व बस चालकों  की लापरवाही के चलते बसें कस्बे में होकर निकलने के बजाय बाइपास होकर गुजरती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारी सरकार से मांग है कि रोडवेज बसें कस्बे में होकर गुजरे जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना ना पड़े।
-अबरीश ब्यास, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष।

 रोडवेज बसें कस्बे में होकर निकलने के बजाय बाइपास होकर निकलती है जिससे कस्बे वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, महिलाएं बाईपास से अपने सामान व बच्चों को लेकर कस्बे में पैदल आना पड़ता है, जिससे महिलाओं को काफी समस्या होती है। -राजेन्द्र पाटनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ।

 रोडवेज बसों का बाइपास से होकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, कही बार बसों को कस्बे में होकर निकलवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करा चुका हूं पर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
-हेमन्त पंचोली, पालिका उपाध्यक्ष कापरेन ।

 हमने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है, मंत्री महोदय को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। कस्बे के अन्दर होकर रोडवेज बसों का संचालन हो इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। बहुत जल्द रोडवेज बसें कस्बे में होकर निकलने लगेगी।
-हेमराज मेघवाल, पालिका अध्यक्ष कापरेन ।

 रोडवेज बसों के चालक बस को कस्बे के अंदर लाने के बजाए,बाइपास से निकाल ले जा रहे है।जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है,कस्बे के अंदर रोडवेज बसों का ठहराव स्थान निर्धारित किया जाए ताकि बस चालको की मनमानी पर रोक लगे।
-हेमसिह खारोल, समाजसेवी

 कापरेन कस्बे में भी रोडवेज बसों को निकालने के आदेश किए जाएंगे। इसके संबंध में शीट निकालकर यात्रियों के भार को भी देखा जाएगा। 
-अजय कुमार मीणा, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज डिपो बूंदी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.