पंचायत सचिव से मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार : आरोपियों को कस्बे के मुख्य बाजार में पुलिस सुरक्षा के बीच हाथ जकड़कर पैदल घुमाया गया

मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी भाग गए

पंचायत सचिव से मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार : आरोपियों को कस्बे के मुख्य बाजार में पुलिस सुरक्षा के बीच हाथ जकड़कर पैदल घुमाया गया
पुलिस ने इंदरगढ़ क्षेत्र में दबिश देकर मुख्य आरोपी प्रहलाद गुर्जर (40) और पप्पूलाल मीणा (40), निवासी छप्पनपुरा को गिरफ्तार किया।

देईखेड़ा। रेबारपुरा पंचायत सचिव से मारपीट मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कस्बे के मुख्य बाजार में पुलिस सुरक्षा के बीच हाथ जकड़कर पैदल घुमाया गया। पुलिस के अनुसार पंचायत सचिव ओ.पी. नामा ने 25 अगस्त को रिपोर्ट दी थी कि बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए राहत सामग्री लेकर जाते समय प्रतापगढ़ पुलिया के पास पांच-छह जनों ने रोककर सामग्री छीन ली और लात-घूंसे से मारपीट की। मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी भाग गए। 

पुलिस ने इंदरगढ़ क्षेत्र में दबिश देकर मुख्य आरोपी प्रहलाद गुर्जर (40) और पप्पूलाल मीणा (40), निवासी छप्पनपुरा को गिरफ्तार किया। दोनों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना अधिकारी मीणा ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ठिकाने बदलते रहे। कभी लाखेरी, कभी इंदरगढ़ क्षेत्र में छुपते रहे। इस दौरान वे रोज रात शराब पार्टी भी करते रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत