गाड़ी रुकवाकर प्रियंका वाड्रा ने पूछा, मैं कहां पर हूं...

गाड़ी रुकवाकर प्रियंका वाड्रा ने पूछा, मैं कहां पर हूं...
कार्यकर्ता बोले : चिकित्सा मंत्री परसादीलाल के विधानसभा क्षेत्र लालसोट में

 लालसोट। दिल्ली से सवाईमाधोपुर जाते समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा रविवार सुबह कुछ देर के लिए दौसा जिले के लालसोट में एक शोरूम के सामने रुकीं। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।  प्रियंका वाड्रा ने स्वागत के लिए मौजूद भीड़ में से वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व चेयरमैन दिनेश मिश्र से पूछा कि वह कहां पर हैं। तब उन्होंने जवाब दिया कि वे ‘राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के निर्वाचन क्षेत्र लालसोट’ में हैं। यहां पर कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे हैं।

किए टाइगर के दीदार
दोपहर 11:40 बजे पर प्रियंका गांधी अपने काफिले के साथ निजी यात्रा पर रणथंभौर पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाड्रा करीब 12 बजे होटल शेर बाघ पहुंची जिसके बाद वह होटल से आमा घाटी होते हुए सिंहद्वार पहुंची और जोन नम्बर-2 से टाइगर सफारी के लिए एंट्री ली। इस दौरान प्रियंका गांधी ने टाइगर के दीदार किए। उन्होंने जोन नम्बर-2 में बाघिन एरोहेड और बाघ टी-101 देखे। प्रियंका रणथंभौर के होटल शेर बाघ में तीन दिन तक रहेंगी। प्रियंका के यहां ठहरने के कारण होटल के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का...
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल
डिजिटल दौर में लौटेगी चिट्ठी की खुशबू