करौली में दंगे के बाद 80 KM दूर मेहंदीपुर बालाजी में इंटरनेट बंद होने से श्रद्धालुओं सहित लोग है परेशान

आगजनी के बाद से इंटरनेट बंद है

करौली में दंगे के बाद 80 KM दूर मेहंदीपुर बालाजी में इंटरनेट बंद होने से श्रद्धालुओं सहित लोग है परेशान
आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में 6 दिनों से इन्टरनेट बंद है, जिससे श्रद्धालुओं सहित लोग परेशान है। करौली में नव संवत्सर के दिन 2 अप्रैल को बाइक रैली पर पथराव के बाद हिंसा व आगजनी से पूरे जिले में इंटरनेट बंद है।

मेहंदीपुर बालाजी। आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में 6 दिनों से इन्टरनेट बंद है, जिससे श्रद्धालुओं सहित लोग परेशान है। करौली में नव संवत्सर के दिन 2 अप्रैल को बाइक रैली पर पथराव के बाद हिंसा व आगजनी के बाद से पूरे जिले में इंटरनेट बंद है। इसका असर दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में भी देखने को मिल रहा है। इंटरनेट बंद होने से स्थानीय लोगों समेत श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

श्रद्धालुओं को रिजर्वेशन व बैकिंग सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने इंटरनेट बहाली की मांग की है। गौरतलब है कि मेहंदीपुर बालाजी कस्बा दौसा व करौली जिले में बंटा हुआ है। ऐसे में यहां पहाड़ व मेहंदीपुर गांव में लगे मोबाइल टॉवर करौली जिले की राजस्व सीमा में आते है, जिन्हें करौली जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक बंद किया हुआ है। इसके चलते पूरे बालाजी कस्बे में नेटबंदी से लोग परेशान है। दौसा जिले के क्षेत्र में बैंकिंग व ई-मित्र सेवाओं पर विपरीत असर पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को रेल-बस रिजर्वेशन के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव
सड़कों की उम्र बढ़ाने और रखरखाव लागत घटाने के लिए नई एमएसएस प्लस (Modified Mix Seal Surfacing) तकनीक अपनाने की...
आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन