जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती का बयान : धर्मातरण और गाय बछड़ों को जिस तरह मारा जा रहा है इस पर बनना चाहिए सख्त कानून

  जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती का बयान : धर्मातरण और गाय बछड़ों को जिस तरह मारा जा रहा है इस पर बनना चाहिए सख्त कानून
जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती का बयान : 2023 तक हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण

जयपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा है कि राम मंदिर का निर्माण 2023 तक हो जाएगा और एक भव्य राम मंदिर बनेगा। उन्होंने भारत माता मंदिर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का जो आंदोलन चल रहा है, वह  किसानों का आंदोलन नहीं है बल्कि अन्य राजनीतिक दलों का आंदोलन है, जिसे स्टंट के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा है कि धर्मातरण पर सख्त कानून बनना चाहिए और गाय बछड़ों को जिस तरह मारा जा रहा है इस पर भी केंद्र सरकार को कानून बनाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी मंदिरों को सरकार अपने नियंत्रण से मुक्त करें।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, धारवाड़, कर्नाटक में सम्पन्न हुई। सघ के संघचालक रमेश अगवाल ने भारती भवन में  बताया कि  देश भर मे अभी 7136 स्थानो पर सघ की शाखा लग रही है। युवाओं को सघ काय से जोडा  जाएगा। संघ का तेजी से विस्तार हो रहा है और संघ आजादी के अमृत महोत्सव में आजादी के सेनानियों की कहानी भी लाएगा, जो समय के साथ दबा दी गई थी। उन्होंने कहा कि संघ का मानना है कि जनसंख्या को लेकर नीति बननी चाहिए और वह नीति सभी लोगों पर समान रूप से लागू होनी चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि संघ के विस्तार के लिए आगामी 2 वर्ष के लिए देश भर के करीब 10000 युवाओं को संघ कार्य से जोड़ा जाएगा वह दो दस हजार कार्यकर्ता घर बार छोड़कर संघ के विस्तार में अपना सहयोग करेंगे। राम जन्म भूमि के धन सगह के लिए साढे पांच लाख गावों तक पहुंचे है। 25 लाख लोगों ने इस काय काम किया है।  बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ अत्याचार हुआ है, जिसका सघ ने निन्दा की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध