दूसरी ममी से तंदुरुस्त : देश की पहली और एकमात्र ममी जिसकी एक्स-रे रिपोर्ट भी प्रदर्शित

दूसरी ममी से तंदुरुस्त : देश की पहली और एकमात्र ममी जिसकी एक्स-रे रिपोर्ट भी प्रदर्शित

34 लाख 73 हजार 378 पर्यटकों ने देखी ममी की एक्स-रे रिपोर्ट

जयपुर। प्राचीन सभ्यता को खुद में समेटे इजिप्ट की ममी को देखना एक रोमांच का अहसास नहीं कराता बल्कि इतिहास की गइराईयों में भी ले जाता है। बस इसी रोमांच का अनुभव लेने के लिए देश के विभिन्न संग्रहालयों में देश-विदेशों से पर्यटक आते हैं। इसे देखकर लोग चौंकते हैं और चौंकना लाजमी भी है, क्योंकि जिसके बारे में सिर्फ किताबों में पढ़ा हो, अगर वो आपकी आंखों के सामने पसरी मिले तो हैरानगी होती ही है। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित ममी तकरीबन 2,400 साल पुरानी है। जो ईजिप्ट के राजपरिवार की ‘तूतू’ नामक 55 वर्षीय महिला की बॉडी है। 1887 में इसे संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया था। इसकी लम्बाई 5 फुट 2 इंच है। साल 2016 में ममी के फुल बॉडी एक्स-रे को संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया था। तब से लेकर अब तक 34,73,378 पर्यटक ममी की एक्स-रे रिपोर्ट देख चुके हैं। 

देश के 6 संग्रहालयों में केवल ‘तूतू’ की एक्स-रे रिपोर्ट  
देश के 6 संग्रहालयों में ही 2 हजार साल से लेकर 4 हजार साल तक पुरानी ममी देखने को मिलती है। इनमें राजकीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल (जयपुर), भारतीय संग्रहालय, कलकत्ता (कोलकाता), राज्य संग्रहालय (लखनऊ), बडौदा म्यूजियम एण्ड पिक्चर गैलेरी, बड़ौदा (गुजरात), राज्य संग्रहालय (हैदराबाद), छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय (मुम्बई) शामिल हैं। जिनका समय-समय पर रासायनिक उपचार किया जाता है। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित ममी की साल 2011 में खोपड़ी, चेस्ट, बैक और बे्रन सहित पूरी बॉडी एक्स-रे कराया गया था, तो हड्Þडी में कहीं भी क्रेक नहीं मिली। साल 2018 में इजिप्ट के काहिरा संग्रहालय के एक्सपर्ट्स की टीम ने भारत आकर 6 संग्रहालयों में प्रदर्शित ममी की जांच की तो इसमें भी अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित ममी को अच्छी अवस्था में पाया। एक्स-रे रिपोर्ट देश के इन संग्रहालयों में केवल अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित ममी के ही डिस्प्लेड हैं।

संग्रहालय आने वाले कुछ पर्यटकों का मानना था कि ये बॉडी नकली है। उनकी भ्रांति दूर करने और कुछ नया करने की कवायद के चलते ममी के एक्स-रे को साल 2016 में प्रदर्शित किया गया था। - डॉ.राकेश छोलक, अधीक्षक, राजकीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल


देश की ममी की जानकारी

जयपुर : तूतू नामक महिला की बॉडी, जो 2,400 साल पुरानी है। इसकी लम्बाई 5 फुट 2 इंच है।
कोलकाता : भारतीय संग्रहालय में प्रदर्शित ममी 4000 साल पुरानी है।  
लखनऊ : राज्य संग्रहालय (लखनऊ) में प्रदर्शित ममी करीब 3 हजार साल पुरानी बताई जाती है। जो 13 वर्षीय लड़की की बॉडी है।
वडौदरा : बडौदा म्यूजियम एण्ड पिक्चर गैलेरी में ममी पिछले 120 सालों से सुरक्षित है। ममी मिस्त्र के राजकीय परिवार से संबंधित करीब 20 साल की लड़की की बॉडी है। जिसे 1895 में मार्शल नामक एक व्यक्ति से खरीदा गया था। ममी की लम्बाई 1.55 मीटर और ताबूत की लम्बाई 1.85 मीटर है।
हैदराबाद  : हैदराबाद में स्थित राजकीय संग्रहालय में रखी ममी करीब 2000 साल पुरानी बताई जाती है। ममी को साल 1920 में हैदराबाद के छठे निजाम मीर महबूब अली ने प्राप्त किया था। 1930 से ये ममी संग्रहालय में संग्रहित है। माना जाता है कि ये 16 से 18 साल की उम्र की लड़की की बॉडी है। लम्बाई 136 सेंटीमीटर है।  
मुम्बई : छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में भी ममी करीब 2500 से 3000 साल पुरानी बताई जाती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प