मालवीय नगर में तीन घंटे लेपर्ड की दहशत

मालवीय नगर में तीन घंटे लेपर्ड की दहशत

झालाना वन क्षेत्र से निकलकर घुसा आबादी क्षेत्र में, ट्रेंकुलाइज कर घर से बाहर लाने पर लोगों ने भारत माता की जय के लगाए नारे

 जयपुर। झालाना वन क्षेत्र से एक मेल लेपर्ड मालवीय नगर स्थित आबादी क्षेत्र में आ धमका, जिससे स्थानीय निवासियों में हड़कम्प मच गया।  रविवार सुबह 8 बजे मालवीय नगर के सेक्टर-5 और सेक्टर-7 के स्थानीय निवासियों को लेपर्ड की मूवमेंट देखी तो वन विभाग को सूचित किया।  क्षेत्रीय वन अधिकारी जनेश्वर चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे सेक्टर-7 के मकान नम्बर 7/225 से लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया।  इस दौरान डॉ.अशोक तंवर ने लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया।   इसकी पहचान झालाना रिजर्व के मेल लेपर्ड सुल्तान के रूप में हुई है, जिसे रेस्क्यू कर झालाना रेंज ले जाकर स्वाथ्य परीक्षण किया गया।  इससे पहले लेपर्ड मालवीय नगर के सेक्टर-5 के मकान नम्बर 5/04 की छत से होते हुए लॉबी तक पहुंचा।  घर के सदस्यों के शोर मचाने पर लेपर्ड सेक्टर-7 की ओर भागा। इस दौरान मेन रोड पर एक सेलून के गेट का शीशा तोड़ कर पीछे घरों की ओर भागा। गनीमत ये रही कि लेपर्ड ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

एक से दूसरे मकान पर लगाई छलांग
लेपर्ड अमूमन रात के अंधेरे में ही मूवमेंट करते हैं। ऐसा ही नर लेपर्ड सुल्तान के साथ हुआ। जो झालाना लेपर्ड रिजर्व से निकलकर मालवीय नगर की आबादी क्षेत्र की ओर आ गया। इस दौरान सेक्टर-5 के कई घरों की छतों पर मूवमेंट करने के बाद सेक्टर 7 की ओर आया। यहां मकान नम्बर 7/224 खाली प्लाट से मकान नम्बर 7/225 की छत पर चढ़ गया। आगे बढ़ते हुए दो मकानों के बीच गैप में फंस गया। लेपर्ड के मूवमेंट के दौरान कॉलोनी की छतों पर लोगों का हुजूम रहा।


 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी
गर्मी की तीव्रता का असर अब जयपुर के पर्यटन उद्योग पर भी साफ दिखाई देने लगा। पुरातत्व विभाग के ताजा...
केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी राजस्थान की सिंचाई परियोजनाओं का दौरा, महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पूर्व टीएमसी सांसद नुसरत जहां ईडी के समक्ष हुईं पेश, कंपनी की अनियमितताओं में उनकी कोई भूमिका नहीं
हॉर्मुज में हालात फिर तनावपूर्ण : गुजरात आ रहे एक जहाज पर फायरिंग, कब्जे में लिया
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी
विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक