रघु शर्मा के आवास पर क्यों उमड़ी भीड़?

रघु शर्मा के आवास पर क्यों उमड़ी भीड़?
चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा गुजरात के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद नया पावर सेंटर बने

जयपुर।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा का उनके राजकीय आवास पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों की ओर से अभिनंदन किया गया। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे संगठन कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत-सत्कार किया। डॉ. शर्मा का मंगलवार को जयपुर में रह रहे विभिन्न गुजराती समाज के प्रतिनिधि मंडलों ने भी स्वागत किया एवं गुजरात में सहयोग करने की पेशकश भी की। चिकित्सा मंत्री ने सभी संगठनों और संस्थाओं के प्रति आभार जताया। इससे पूर्व गुजरात प्रभारी बनने के बाद पहली बार जयपुर पहुंचने पर सोमवार की शाम को एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में आमजन और संगठनों के पदाधिकारियों से सत्कार किया था। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता  केसी शर्मा, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार शशिकांत शर्मा,  सार्थक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. शर्मा का अभिनंदन किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप