विवादित जमीन पर जबरन गुंडागर्दी कर कब्जा करने वाले 10 बदमाश गिरफ्तार

मारपीट करने के साथ ही पथराव भी किया

विवादित जमीन पर जबरन गुंडागर्दी कर कब्जा करने वाले 10 बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने इनसे पूछताछ और सीसीटीवी के आधार पर बाकी बदमाशों को चिन्हित किया। टीम ने जांच कर विभिन्न जगहों पर दबिश देकर दस जनों को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने विवादित भूमि पर जबरन गुंडागर्दी कर कब्जा करने वाले 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त पूर्व कावेन्द्र सागर ने बताया कि आठ अप्रैल को सांगानेर के दादाबाड़ी नगर में विवादित जमीन को लेकर कब्जा करने के प्रयास में परिवादी शंकर लाल सुईवाल के परिवार पर दूसरे पक्ष ने मारपीट करने के साथ ही पथराव भी किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य अभियुक्त सुभाष चन्द मदेरणा एवं नन्दकिशोर मीणा को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने इनसे पूछताछ और सीसीटीवी के आधार पर बाकी बदमाशों को चिन्हित किया। टीम ने जांच कर विभिन्न जगहों पर दबिश देकर दस जनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सुभाष चंद (55) उच्चैन भरतपुर, नंदकिशोर मीणा (40) शिवदासपुरा, जितेन्द्र (43) उच्चैन भरतपुर हाल सांगानेर, रामजीलाल (38) बक्सावाला सदर, सुरेश (44) शिवदासपुरा, महेन्द्र (31) सांगानेर सदर, नरेन्द्र बैरवा (18) पीपलू टोंक, जयसिंह नरूका (18) कादेड़ा चाकसू, चन्दन सिंह (19) रामनगरिया और यशपाल सिंह (29) मथुरा गेट का रहने वाला है।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन