विधानसभा चुनाव : भाजपा में तीसरे नंबर पर रहे 16 प्रत्याशी

सांसद पटेल सहित 6 की जमानत जब्त

विधानसभा चुनाव : भाजपा में तीसरे नंबर पर रहे 16 प्रत्याशी
प्रदेश में भाजपा भले ही पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है, लेकिन पार्टी के 199 में से 16 प्रत्याशियों की बुरी हार हुई। इनमें से 15 प्रत्याशी तीसरे और एक प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे।

जयपुर। प्रदेश में भाजपा भले ही पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है, लेकिन पार्टी के 199 में से 16 प्रत्याशियों की बुरी हार हुई। इनमें से 15 प्रत्याशी तीसरे और एक प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस, निर्दलीयों या अन्य दलों के बीच रहा। वहीं पाली के सांसद देवजी पटेल सहित कुल 6 पार्टी प्रत्याशियों की तो जमानत ही जब्त हो गई। जमानत जब्त होने वाले प्रत्याशियों में सांचौर के प्रत्याशी बने पाली के सांसद देवजी पटेल सहित शाहपुरा से उपेन यादव, बयाना से बच्चू सिंह बंशीवाल, चित्तौड़गढ़ से नरपत सिंह राजवी, बाड़मेर से दीपक कडवासरा, शिव से स्वरूप सिंह खारा शामिल हैं।

ये प्रत्याशी रहे तीसरे और चौथे नंबर पर
1. सरदारशहर : भाजपा के राजकुमार रिणवां 52538 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 
2. सादुलपुर : भाजपा की सुमित्रा पूनिया को मिले 58360 वोट। 
3. शाहपुरा : जयपुर के शाहपुरा में उपेन यादव 11023 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 
4. रामगढ़: जय आहूजा को मिले 34601 वोट। 
5. बयाना: बच्चू सिंह बंशीवाल 14398 वोट ही लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 
6. धौलपुर: शिवचरण कुशवाहा 45637 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 
7. किशनगढ़ : सांसद भागीरथ चौधरी उतरे, 37534 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 
8. डीडवाना : जितेंद्र सिंह जोधा 48814 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 
9. भोपालगढ़ : कमसा मेघवाल 49540 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रही। 
9. बागीदौरा : कृष्णा कटारा 45140 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रही। 
10. घाटोल : मानशंकर निनामा 55537 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 
11. डूंगरपुर :  बंशीलाल कटारा 45087 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 
12. चित्तौड़गढ़ : नरपत सिंह राजवी 19913 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 
13. भीलवाड़ा: विट्टलशंकर अवस्थी 55625 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 
14. बाड़मेर : दीपक कडवासरा 5355 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 
15. सांचौर : सांसद देवजी पटेल मैदान में उतरे थे, 30535 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
16. बायतू : बालाराम मूंड 51720 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। 
17. शिव:  भाजपा के स्वरूप सिंह खारा 22820 वोट लेकर चौथे नंबर पर रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद