राज्य में 6 दिन में बनी 190 नई बहुउद्देश्यीय ग्राम सेवा सहकारी समितियां, सरकार ने गठन की दी स्वीकृति

समितियों के संचालन के लिए किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जाएगी

राज्य में 6 दिन में बनी 190 नई बहुउद्देश्यीय ग्राम सेवा सहकारी समितियां, सरकार ने गठन की दी स्वीकृति
राज्य सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मात्र 6 दिन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 190 नई बहुउद्देश्यीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की स्वीकृति दी है।

जयपुर। राज्य सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मात्र 6 दिन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 190 नई बहुउद्देश्यीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की स्वीकृति दी है। इनमें अलवर में 29, बाड़मेर में 2, जयपुर में 1, झुंझुनू में 14, भीलवाड़ा में 20, बालोतरा एवं बाड़मेर में 27-27, बारां में 10, सीकर में 5, पाली में 20, राजसमंद में 13, डूंगरपुर में 20 और सवाई माधोपुर में 2 समितियों का गठन किया गया है।

प्रत्येक समिति का पंजीकरण सभी निर्धारित मानदंडों और औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद किया जाएगा। नवगठित समितियों के लिए संबंधित ग्राम पंचायतें आगामी पांच वर्षों तक भवन उपलब्ध करवाएंगी। साथ ही, बीज गोदाम निर्माण हेतु 1500 वर्गमीटर का निःशुल्क भूखंड भी दिया जाएगा। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि समितियों के संचालन के लिए किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जाएगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश