सड़कों पर 20,950 करोड़ खर्च, लिया जाएगा एक्शन : जाटव

सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया है

सड़कों पर 20,950 करोड़ खर्च, लिया जाएगा एक्शन : जाटव
जाटव मुख्यालय पर विभाग के अधिकारियों के साथ बजट घोषणा, जन घोषणा व अन्य घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी घोषणाओं पर संतोषजनक है।

जयपुर। पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव ने कहा कि सड़कों का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। विगत साढ़े तीन सालों में राज्य सरकार ने 20,950 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च कर सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया है। जाटव मुख्यालय पर विभाग के अधिकारियों के साथ बजट घोषणा, जन घोषणा व अन्य घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी घोषणाओं पर संतोषजनक है। उन्होंने अधिकारियों से बजट घोषणाओं की प्रगति जानी और लंबित घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के भी निर्देश दिए। कार्यों के संपादन में यदि किसी संवेदक की अनियमितता नजर आए, तो एक्शन लिया जाए। उन्होंने घोषणाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को फील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण व अन्य कार्यों की सतत मॉनिटरिंग व व्यवस्था की जाए ताकि आपातकालीन स्थिति में यातायात प्रभावित ना हो।

डीएलपी सड़कों का सर्वे करने के दिए निर्देश
मंत्री जाटव ने अधिकारियों को जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर डीएलपी (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) की सड़कों का सर्वे कर उनके सुदृढ़ीकरण के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग से जुड़े कार्य जितने समय पर और गुणवत्ता के साथ होंगे उतना ही ज्यादा लाभ लोगों को होगा। प्रमुख शासन सचिव नवीन महाजन ने संभागवार कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि घोषणाओं से संबंधित व अन्य कार्यों में गति लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों ने समयावधि में कार्य पूर्ण करने के लिए भी आश्वस्त किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर