उत्कृष्ट कार्यों के लिए 6 पुलिसकर्मियों को मिला ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ सम्मान, पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान तक निभाई अहम भूमिका

मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की

उत्कृष्ट कार्यों के लिए 6 पुलिसकर्मियों को मिला ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ सम्मान, पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान तक निभाई अहम भूमिका
अपराध नियंत्रण, गिरफ्तारी, यातायात प्रबंधन और विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले छह पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने सितंबर 2026 का ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड प्रदान। सम्मानित जवानों में हेमंत फौजदार, श्रीराम, राजू सिंह, विनोद कुमार, अनिल और मनोज पिंगोलिया शामिल।

जयपुर। अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी, यातायात प्रबंधन और विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जयपुर पुलिस के छह पुलिसकर्मियों को ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने मंगलवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित कार्यक्रम में सितंबर 2026 के लिए चयनित पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनकी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की।

पुलिस आयुक्त मित्तल ने कहा कि जयपुर पुलिस का ध्येय ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय’ की भावना को साकार करना है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

48 घंटे में बैंक लूट का खुलासा :

जिला पूर्व के हेमंत फौजदार, कांस्टेबल डीएसटी, ने रामनगरिया थाना क्षेत्र में बैंक लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गांधीनगर थाना क्षेत्र के एनडीपीएस प्रकरण में 50.07 ग्राम स्मैक बरामद करवाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Read More आर्य समाज के सामुदायिक भवन का उद्घाटन, यज्ञ में दी आहुतियां

जिला पश्चिम के बिंदायका थाने के कांस्टेबल श्रीराम ने प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी में गर्भवती महिला की हत्या कर शव दफनाने के मामले में मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रवेश रावत उर्फ हग्गु को गिरफ्तार करवाने में अहम भूमिका निभाई।

Read More कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन : कांग्रेस मुख्यालय घेरने निकलीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सांसद का पुतला फूंका

जिला उत्तर के गलतागेट थाने के कांस्टेबल राजू सिंह ने वांछित माल-मशरूका बरामद करवाने के साथ अन्य मामलों में 15 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सहयोग किया। जिला दक्षिण के शिवदासपुरा थाने के कांस्टेबल विनोद कुमार ने पांच लंबित वारंट और छह सम्मनों का निस्तारण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More रणथम्भौर में बाघ T-108 की स्थिति में सुधार, वन विभाग की टीम लगातार कर रही निगरानी

यातायात और विभागीय कार्यों में भी उत्कृष्ट योगदान :

यातायात पूर्व के कांस्टेबल अनिल ने सांगानेर मुख्य बाजार में पार्किंग व्यवस्था सुधारकर यातायात सुचारू बनाया। वहीं, पुलिस उपायुक्त कार्यालय, मुख्यालय में कार्यरत कांस्टेबल मनोज पिंगोलिया ने पदक प्रस्तावों, वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन, संपत्ति विवरण और राजकाज मॉड्यूल से जुड़ी समस्याओं के समाधान सहित रिकॉर्ड संधारण का कार्य कुशलतापूर्वक किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और साहस की कामना तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और साहस की कामना
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक...
दूसरों की कीमत पर नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है भारत; मोदी ने कहा- आज दुनिया में बड़ा सवाल भरोसे का
दिवाली पर जयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में छूट और इनामों की धूम,  जेईटीए का उत्सव शुरू
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, भारत-ग्रीस संबंधों पर चर्चा
जयपुर मेट्रो में अब टोकन की जगह क्यूआर कोड टिकट : टिकटिंग प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी, चरणबद्ध तरीके से होगी लागू
आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों पर चर्चा, बैंकों को Form 165 और PAN सत्यापन की जानकारी
कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के 25 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, आरसी चौधरी के हस्ताक्षर से सूची जारी