माही बांध क्षेत्र में होगा पर्यटन विकास : उच्चस्तरीय समिति का गठन, सिटी ऑफ हण्ड्रेड आइलैंड्स में हो सकेंगी वाटर एक्टिविटीज

पर्यटन और जल संरक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति

माही बांध क्षेत्र में होगा पर्यटन विकास : उच्चस्तरीय समिति का गठन, सिटी ऑफ हण्ड्रेड आइलैंड्स में हो सकेंगी वाटर एक्टिविटीज

सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने और बिजली उत्पादन में अहम योगदान निभाने वाला माही बांध अब पर्यटन के नए आयाम भी स्थापित। बांध भराव क्षेत्र में स्थित अनुपम प्राकृतिक धरोहर हण्ड्रेड आइलेंड्स और आसपास की भूमि पर सुनियोजित पर्यटन विकास। प्रशासनिक सुधार विभाग उच्चस्तरीय समिति गठन किया गया है। इसके जरिए अनुकूल पर्यटन गतिविधियां विकसित।

जयपुर। वागड़ अंचल में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने और बिजली उत्पादन में अहम योगदान निभाने वाला माही बांध अब पर्यटन के नए आयाम भी स्थापित करेगा। बांध भराव क्षेत्र में स्थित अनुपम प्राकृतिक धरोहर हण्ड्रेड आइलेंड्स और आसपास की भूमि पर सुनियोजित पर्यटन विकास हो सकेगा। प्रशासनिक सुधार विभाग उच्चस्तरीय समिति गठन किया गया है। इसके जरिए अनुकूल पर्यटन गतिविधियां विकसित की जा सकेंगी। समिति में संभागीय आयुक्त उदयपुर अध्यक्ष: गठित समिति में उदयपुर संभागीय आयुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है।

इनके साथ बांसवाड़ा कलेक्टर, जल संसाधन बांसवाड़ा मुख्य अभियंता, उपवन संरक्षक बांसवाड़ा, जलदाय के वृत्त बांसवाड़ा के एसई, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांसवाड़ा के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक नगर नियोजक बांसवाड़ा, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक को सदस्य बनाया गया है। समिति में निर्माण वृत्त माही परियोजना के अधीक्षण अभियंता को सदस्य सचिव बनाया गया है।

वाटर एक्टिविटीज और इको टूरिज्म पर रहेगा फोकस
माही बैक वाटर में फैले टापू, चारों ओर हरियाली और पहाड़ियों से घिरा यह इलाका पहले ही पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। सिटी ऑफ  हंड्रेड आइलेंड्स के रूप में पहचान बना चुके इस क्षेत्र में वाटर एक्टिविटीज, नेचर-बेस्ड टूरिज्म, व्यूपॉइंट और अन्य आकर्षण विकसित किए जा सकेंगे।

इनका कहना हैं...
माही बांध का विकास संतुलित, पर्यावरण अनुकूल और राजस्व संवर्धन से हो सकेगा। आने वाले समय में एक ऐसा मॉडल विकसित होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और जल संरक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकेगी।
-सुरेश सिंह रावत, जल संसाधन मंत्री  

Read More वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव  

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 4500 रुपए बढ़कर 1,48,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 4300 रुपए तेज होकर 1,39,000 रुपए प्रति...
पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत 
क्या बदल जाएगा युवा कांग्रेस कार्यालय का पता? संपदा निदेशालय ने जारी किया 24 अकबर रोड़ स्थित कार्यालय खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक का दिया है समय
नेहा धूपिया ने शो ‘ट्रेटर’ का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए शो का किया जिक्र
आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना के तहत करोड़ों का भुगतान, बच्चों को मिल रहा गरम-मीठा दूध
कनवास में रसोई गैस की किल्लत से मची त्राहि-त्राहि, -एजेंसी पर उमड़ रही भीड़
एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग