न्यायपालिका में नारी शक्ति का नया अध्याय : बदल रही न्यायपालिका की तस्वीर,  बेटियों के हाथ में न्याय की कमान

गरिमा में सेवा का भी आकर्षण

न्यायपालिका में नारी शक्ति का नया अध्याय : बदल रही न्यायपालिका की तस्वीर,  बेटियों के हाथ में न्याय की कमान
अदालतों में महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर सामने आई। जयपुर महानगर प्रथम व द्वितीय की अदालतों में कुल 108 महिला न्यायाधीश कार्यरत, पुरुषों से अधिक। विशेषज्ञों के अनुसार, आरजेएस परीक्षा में बेटियों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और न्यायिक सेवा की गरिमा के कारण छात्राओं का रुझान तेजी से बढ़ा।

जयपुर। राजस्थान की न्याय व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण की एक ऐसी ऐतिहासिक तस्वीर उभरकर सामने आई है, जिसने पुरुष प्रधान व्यवस्था के पुराने ढर्रे को पूरी तरह बदल दिया है। पिंक सिटी की अदालतों में अब महिलाओं का दबदबा सिर्फ  मुकदमों की पैरवी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इंसाफ  की कुर्सी पर भी बेटियां मजबूती से विराजमान हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जयपुर महानगर प्रथम और द्वितीय कोर्ट को मिलाकर महिला न्यायाधीशों का आंकड़ा 100 के पार कर कुल 108 पर पहुंच गया है। आंकड़ों का विश्लेषण करें तो जयपुर महानगर प्रथम में वर्तमान में कार्यरत कुल 94 जजों में से 61 महिला जज हैं। यानि, यहां करीब 65 फीसदी न्यायपीठों की कमान महिलाओं के हाथों में है। वहीं जयपुर महानगर द्वितीय में भी यही रुख देखने को मिल रहा है। जहां कुल 84 न्यायाधीशों में से 47 पदों पर महिला जज सेवाएं दे रही हैं। दोनों ही महानगर अदालतों में महिलाओं की यह संख्या पुरुष जजों की तुलना में काफी अधिक है, जो न्यायिक सेवा में एक बड़े वैचारिक और सामाजिक बदलाव का संकेत है।

आरजेएस परीक्षा में बेटियों का क्लीन स्वीप :

अदालतों में महिला न्यायाधीशों की यह भारी संख्या कोई संयोग नहीं है, बल्कि पिछले कई सालों से राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में बेटियों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का नतीजा है। आरजेएस भर्ती परीक्षाओं के पिछले 4 भर्तियों के परिणाम बताते हैं कि मेरिट सूची के शीर्ष 10 स्थानों पर हर बार लड़कियों ने एकतरफा कब्जा किया

क्यों बदल रहा है ट्रेंड ?

Read More जयपुर : 44 लाख के मकान का लोन बना तनाव की वजह, महिला ने फंदा लगाकर दी जान

कानूनविदों का मानना है कि न्यायिक सेवा में मिल रहे पारदर्शी माहौल और सुरक्षा के कारण कानून की पढ़ाई करने वाली छात्राओं की पहली पसंद जज बनना है। पिछले एक दशक में राजस्थान की न्यायिक व्यवस्था में बेटियों का चयन प्रतिशत कभी 57 फीसदी से नीचे नहीं गिरा है। न्याय के इस मंदिर में आधी आबादी की यह मजबूत मौजूदगी आम फरियादियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में अधिक संवेदनशील और त्वरित न्याय की उम्मीद जगाती है।

Read More जेएनवीएसटी-2027 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कक्षा 6 में प्रवेश के लिए करें आवेदन

गरिमा में सेवा का भी आकर्षण :

Read More एलएसजी जयपुर में काव्य, अध्यात्म एवं दर्शन से सराबोर प्रेरणादायी संध्या आयोजित, लेखा वाशिंगटन ने कहा- व्यक्ति के मन से होती है वास्तविक आजादी की शुरुआत

इस संबंध में जवाहर नगर निवासी अधिवक्ता कुसुमलता अग्रवाल का कहना है कि बीते कुछ सालों विधि क्षेत्र में लडकियों का रुझान बढा है। इसके साथ ही जज के तौर पर गरिमामय सेवा भी आकर्षण के कारणों में से एक है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रांची में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी...
वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई : सात जिलों में फर्जी बिलिंग और अपात्र आईटीसी के मामले उजागर
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है
सीएम रेखा गुप्ता का छात्राओं के लिए बड़ा कदम: कक्षा नौ की छात्राओं को बांटी साइकिलें, बोलीं- बेटियों की पढ़ाई में दूरी और परिवहन नहीं बनेगा बाधा 
पेलेट गन के इस्तेमाल पर गरमाई सियासत: K.C. Venugopal ने की लोकसभा अध्यक्ष से गृह मंत्री को बुलाने की मांग, दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए 110 फिल्में नामांकित, 47 देशों से आई थीं 527 एंट्री
पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एटीएम हैंग कर साढ़े चार लाख रुपए निकाले पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार