पंचायती राज चुनाव में पूरे राजस्थान में प्रत्याशी उतारेगी आप, बारां की जीत से बढ़ा उत्साह
पार्टी ने नए आवेदनों के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया
आम आदमी पार्टी आगामी राजस्थान पंचायती राज चुनाव में प्रदेश भर में अपने उम्मीदवार उतारेगी। आप के राज्य संगठन महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि बारां नगर परिषद में सभापति पद पर जीत के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी ने नए आवेदनों के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है।
जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान आगामी पंचायती राज चुनाव में पूरे प्रदेश में उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के राज्य संगठन महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि बारां नगर परिषद में हालिया जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। विभिन्न जिलों से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग पार्टी से संपर्क कर रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन हेतु पार्टी ने क्यूआर कोड जारी किया है।
प्रेस वार्ता में राज्य सचिव जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहे। पार्टी का कहना है कि बारां की जीत के बाद जुड़ने वालों की संख्या बढ़ी है और युवाओं में राजनीतिक रुचि बढ़ी है। पार्टी युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है।आज शीतल राठौर ने नगर परिषद बारां की सभापति पद की शपथ ली। पार्टी ने इसे स्थानीय राजनीति में नई शुरुआत बताया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 18:55:17
हरियाणा के टोहाना में आयोजित विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार...

Comment List