जयपुर में आज शाम से बहेगी काव्य रस धारा : नवज्योति के देशराग में आएंगे राष्ट्रीय स्तर के कवि, बीएम बिड़ला सभागार में होगा आयोजन

पांच साल पहले शुरू किए गए नवज्योति काव्य कलश सम्मान

जयपुर में आज शाम से बहेगी काव्य रस धारा : नवज्योति के देशराग में आएंगे राष्ट्रीय स्तर के कवि, बीएम बिड़ला सभागार में होगा आयोजन

गुलाबी नगरी में गणतंत्र दिवस की संध्या पर सोमवार को काव्य रस की धारा बहेगी। इस धारा में श्रोता गोते भी लगाएंगे। देश के प्रख्यात कवि जब मंच पर आएंगे, तो श्रेताओं पर उनकी कविताओं का खुमार छा जाएगा। मौका होगा दैनिक नवज्योति की ओर से गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देशराग का।

जयपुर। गुलाबी नगरी में गणतंत्र दिवस की संध्या पर सोमवार को काव्य रस की धारा बहेगी। इस धारा में श्रोता गोते भी लगाएंगे। देश के प्रख्यात कवि जब मंच पर आएंगे, तो श्रेताओं पर उनकी कविताओं का खुमार छा जाएगा। मौका होगा दैनिक नवज्योति की ओर से गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देशराग का। दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी ने बताया कि जयपुर के हृदय स्थल स्टेच्यू सर्किल स्थित बीएम बिड़ला सभागार में शाम छह बजे से शुरू होने वाले इस कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य और शृंगार रस की बयार बहेगी। इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि अपनी प्रस्तुतियों से जयपुर शहर और आसपास के वाशिन्दों को गुदगुदाएंगे और लोटपोट करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में हिन्दी के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए दैनिक नवज्योति की ओर से स्थापित अखिल भारतीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिन्दी सेवा सम्मान-2020 मुम्बई निवासी प्रख्यात हास्य अभिनेता राकेश बेदी को प्रदान किया जाएगा। पांच साल पहले शुरू किए गए नवज्योति काव्य कलश सम्मान मेरठ निवासी पॉपुलर मेरठी को दिया जाएगा। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में प्रख्यात हास्य अभिनेता राकेश बेदी (मुम्बई), पॉपुलर मेरठी (मेरठ), विनीत चौहान (अलवर), संजय झाला (जयपुर), शबीना अदीब (कानपुर), गोविन्द राठी (आकोदा मध्यप्रदेश), हरीश हिन्दुस्तानी (सीकर) और अपूर्व बिक्रमशाह (नेपाल) अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब