दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन : माँ दुर्गा को भोग अर्पित कर उतारी आरती, भक्तों ने दी भावभीनी विदाई

विवाहित महिलाओं ने उल्लासपूर्वक सिंदूर खेला में भाग लिया

दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन : माँ दुर्गा को भोग अर्पित कर उतारी आरती, भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
प्रोबासी बंगाली कल्चरल सोसायटी के 31वें दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन विजयादशमी के अवसर पर उल्लास और भक्ति भाव के साथ हुआ।

जयपुर। प्रोबासी बंगाली कल्चरल सोसायटी के 31वें दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन विजयादशमी के अवसर पर उल्लास और भक्ति भाव के साथ हुआ। सी-स्कीम स्थित जय क्लब लॉन सुबह से ही श्रद्धालुओं से भरा रहा, जहाँ भक्तों ने माँ दुर्गा को अंतिम बार भोग अर्पित कर आरती उतारी। इस अवसर पर परंपरागत अनुष्ठानों का विशेष महत्व रहा। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने माँ की कृपा को घर-घर तक पहुँचाने के लिए दर्पण विसर्जन किया।

इसके उपरांत मंच पर आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में पूरे महोत्सव के दौरान हुई सभी प्रतियोगिताओं जैसे शंख वादन, नृत्य, गीत-संगीत, चित्रकला, निबंध लेखन और अन्य गतिविधियोंके विजेताओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं को स्मृति-चिह्न और उपहार भेंट किए गए। इसके बाद विवाहित महिलाओं ने उल्लासपूर्वक सिंदूर खेला में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने माँ दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को लगाया और अपने सुहाग तथा परिवार के कल्याण की मंगलकामना की।

शाम को माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढाक की गूंज, शंखनाद और "जय मां दुर्गा" के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तगण पारंपरिक नृत्यों और गीतों के साथ माँ को विदा करने निकले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में नमन किया। अंत में सभी प्रतिमाओं का नेवटा बांध में विधिवत विसर्जन किया गया। भक्तों की आँखों में माँ को विदा करने का दुःख साफ झलक रहा था, लेकिन साथ ही अगले साल पुनः माँ दुर्गा के आने की कामना और उत्साह ने वातावरण को आस्था से सराबोर कर दिया।

समिति अध्यक्ष डॉ. एस.के. सरकार ने कहा, “विजयादशमी केवल माँ दुर्गा को विदा करने का दिन नहीं है, बल्कि यह शक्ति, विजय और नए संकल्पों का प्रतीक है। माँ हमें हर बार यह संदेश देती हैं कि अन्याय पर न्याय और अंधकार पर प्रकाश की ही विजय होती है।

Read More सड़कों पर मोबाइल उपयोग का खौफनाक सच, हादसों में 25 घर उजड़े और 52 लोग हुए लहूलुहान

 

Read More राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई