एसीबी की कार्रवाई : कनिष्ठ अभियंता ढाई हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सोलर मीटर जारी करने की एवज मांगी थी घूस

प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा

एसीबी की कार्रवाई : कनिष्ठ अभियंता ढाई हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सोलर मीटर जारी करने की एवज मांगी थी घूस

एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में आरोपी कनिष्ठ अभियंता से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता संदीप द्विवेदी को एक मामले में ढाई हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी के सूत्रों के अनुसार परिवादी के प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर मीटर जारी करने की एवज में परिवादी से 2500 रुपये की बतौर रिश्वत की मांग करने तथा मांग के अनुसरण में द्विवेदी को परिवादी से ढाई हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। 

एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में आरोपी कनिष्ठ अभियंता से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी