लेखाधिकारी राजीव राजौरिया APO, वित्त विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश

कार्रवाई प्रशासनिक कारणों से की

लेखाधिकारी राजीव राजौरिया APO, वित्त विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश
वित्त (राजस्व) विभाग ने प्रशासनिक कारणों से राजस्थान लेखा सेवा के अधिकारी राजीव राजौरिया को तत्काल प्रभाव से एपीओ। राजौरिया एमडीएम अस्पताल, जोधपुर में लेखाधिकारी पद पर कार्यरत थे। 7 अक्टूबर को जारी आदेश में उन्हें वित्त (राजस्व) विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश दिए।

जयपुर। वित्त (राजस्व) विभाग ने प्रशासनिक कारणों से राजस्थान लेखा सेवा के अधिकारी राजीव राजौरिया को तत्काल प्रभाव से एपीओ (Awaiting Posting Orders) कर दिया है। विभाग की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार राजीव राजौरिया वर्तमान में एमडीएम अस्पताल, जोधपुर में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से आदेशों की प्रतीक्षा में (APO) लिया गया है। साथ ही, उन्हें अपनी उपस्थिति वित्त (राजस्व) विभाग में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों से की गई है। वित्त (राजस्व) विभाग के संयुक्त शासन सचिव पवन जैमन की ओर से राज्यपाल की आज्ञा से यह आदेश जारी किया गया है। अब राजीव राजौरिया की नई पदस्थापना के संबंध में आगामी आदेश जारी किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कहीं राम मंदिर तो कहीं रामसेतु... दीपावली पर जयपुर के बाजारों में दिखा अद्भुत नजारा कहीं राम मंदिर तो कहीं रामसेतु... दीपावली पर जयपुर के बाजारों में दिखा अद्भुत नजारा
दीपावली पर गुलाबी नगरी रोशनी से जगमगा उठी है। परकोटे से लेकर 50 किलोमीटर दूर तक बाजारों, मॉल और भवनों...
रावत मिष्ठान भंडार के 2 प्रतिष्ठानों पर चिकित्सा विभाग की छापेमारी, 36 तरह की अवधिपार सामग्री की नष्ट
रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ
दीपों की रोशनी में खिला सखियों का साथ, माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा