जयपुर पुलिस की कोलकाता में बड़ी कार्रवाई : 47.50 लाख के माल हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, गोदाम से माल बरामद

47.50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा

जयपुर पुलिस की कोलकाता में बड़ी कार्रवाई : 47.50 लाख के माल हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, गोदाम से माल बरामद
जयपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कारोबारी को झांसा देकर 47 लाख 50 हजार रुपए का माल हड़प लिया था

जयपुर। जयपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कारोबारी को झांसा देकर 47 लाख 50 हजार रुपए का माल हड़प लिया था। पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को कोलकाता से दबिश देकर गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से हड़पा गया माल बरामद किया है।

परिवादी किशन पडलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी फर्म डी एन पोलीपेक प्लास्टिक स्ट्रेप बनाने और सप्लाई का काम करती है। करीब तीन महीने पहले आरोपी ने खुद को सूर्यमोनी मिश्रा बताकर बड़ी सप्लाई का ऑर्डर दिया। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए उसने 5 लाख का चेक और 4 ब्लैंक चेक दिए और कहा कि समय पर पूरा भुगतान कर दिया जाएगा।

इस विश्वास में आकर परिवादी ने पहले 25 लाख का माल भेजा, जिसमें से आरोपी ने केवल 8.50 लाख ही चुकाए। इसके बाद जून 2025 में आरोपी ने और 31 लाख का माल मंगवाया, लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया और रकम हड़प ली।

मामले में धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने विशेष टीम बनाई। लगातार दबिश देने के बाद टीम ने मुख्य सरगना राहुल हरितवाल (35), निवासी विंध्याचल अपार्टमेंट, बागुहटी, उत्तर 24 परगना, कोलकाता को जयपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के गोदाम से हड़पे गए माल की बरामदगी भी की है।

Read More जंतर-मंतर बताएगा बारिश का हाल, प्राचीन वायु परीक्षण से होगा वर्षा का पूर्वानुमान

Post Comment

Comment List

Latest News

चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
अमेरिकी प्रतिबंधों और श्रम विवादों के बीच चीन ने शिनजियांग के कपास खेतों में 108 यांत्रिक हाथों से लैस अत्याधुनिक...
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक
जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया
ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान