सरकारी बिजली पिलर से तांबा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : चोरी का सामान बरामद, रात में रैकी करता था आरोपी

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सभी चोरियां स्वीकर की

सरकारी बिजली पिलर से तांबा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : चोरी का सामान बरामद, रात में रैकी करता था आरोपी

सरकारी बिजली के पिलरों से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर दिया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपी सब्बन हुसैन उर्फ राजू (28 )गांव भादसिया भानुया कादरचौक बदायूं उत्तर प्रदेश हाल झोटवाड़ा, जयपुर को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सभी चोरियां कबूल कर लीं। उसकी निशानदेही पर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया।

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में मंगलवार को सरकारी बिजली के पिलरों से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर दिया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपी सब्बन हाल झोटवाड़ा, जयपुर को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सभी चोरियां स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया। आरोपी से गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है।  वह सरकारी विद्युत एलटी पिलर बॉक्स से तांबे (कॉपर) की वस्तुएं चोरी करता है। आरोपी दिन या रात में रेकी करता था, फिर बिजली एलटी बॉक्स से तार काटकर तांबे का सामान चुरा लेता था।

10 दिन वारदात के, शिकायत और प्राथमिकी दर्ज : डीसीपी वेस्ट ने बताया कि आरोपी ने लगातार 10 दिन तक वारदातों को अंजाम दिया। जिस पर जयपुर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार नामा (36 वर्ष, निवासी गोकुल वाटिका, गांधीपथ वेस्ट) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर  के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में लगे सरकारी बिजली पिलर बॉक्स से अज्ञात चोरों ने कॉपर कॉन्टैक्ट और कॉपर रॉड चोरी कर लिए। चोरी की जगहें इस प्रकार हैं:

1. 16 अक्टूबर: बीएमडब्ल्यू शोरूम के पास, सिरसी रोड  
2. 17 अक्टूबर: मेट्रो अस्पताल के पास, ऑफिसर्स कैंपस  
3. 22 अक्टूबर: संस्कार स्कूल के पास  
4. 23 अक्टूबर: रतनबाग मैरिज गार्डन के पास, सिरसी रोड  
5. 23 अक्टूबर: मोजेक होटल के पास, ऑफिसर्स कैंपस  
6. 24 अक्टूबर: 143 के पास, हनुमान नगर विस्तार  
7. 26 अक्टूबर: गेट नंबर 1, आनंद नगर, आगोन इलेक्ट्रिक के पास  
8. 26 अक्टूबर: 147 के पास, जनक मार्ग, हनुमान नगर

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग