पटाखे की आवाज निकालने वाले 100 से अधिक बाइक चालकों के खिलाफ एक्शन

साइलेंट जोन में पटाखे की आवाज निकालकर करते हैं शोर

पटाखे की आवाज निकालने वाले 100 से अधिक बाइक चालकों के खिलाफ एक्शन

ये लोग दिन-रात इलाके में घूमते हैं और अनावश्यक रूप से  बाइक से शोर मचाते हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीमों को नाकेबंदी में विशेष बाइक पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। 

जयपुर। शहर में बाइकों में पटाखे की आवाज निकालने वाले साइलेंसर लगाकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर तेज आवाज निकालने वाले शातिर युवकों के खिलाफ मानसरोवर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कूल, अस्पताल और भीड़ वाली जगहों पर बाइक से पटाखे की आवाज निकालने वाले 100 से अधिक बाइक चालकों के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने साइलेंसर को बाइक से निकाल कर जब्त कर लिया। अब पुलिस ऐसे साइलेंसर बनाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना शुरू करेगी। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया पिछले कुछ समय से मानसरोवर इलाके में शिकायत मिल रही थीं कि साइलेंट जोन में बाइक सवार युवक बाइक से पटाखे की तेज आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण करते हैं, जिससे आमजन परेशान होते हैं। ये लोग दिन-रात इलाके में घूमते हैं और अनावश्यक रूप से  बाइक से शोर मचाते हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीमों को नाकेबंदी में विशेष बाइक पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। 

इन साइलेंसर से सिर्फ लोगों को परेशानी होती है किसी तरह का लाभ नहीं होता है। इन साइलेंसरों को कुछ बाइक मॉडिफाई करने वाले लोग इस तरह का साइलेंसर अवैध रूप से फिट कर देते हैं। अब पुलिस टीमें ऐसी दुकानों को चिन्हित कर उनकी समझाइश कर रही हैं। यदि फिर भी ऐसे साइलेंसर फिट करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। 
-दिगंत आनंद, पुलिस उपायुक्त दक्षिण

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
मध्यप्रदेश के बैतूल में अब्दुल नईम के निर्माणाधीन स्कूल को अवैध बताकर ढहाने पर ओवैसी और कांग्रेस ने सरकार को...
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला 
बकाया आबियाना नहीं चुकाने वाले किसानों को मिलेगी सख्त चेतावनी, सिंचाई सुविधा होगी बंद