ACB की कार्रवाई: राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर का कनिष्ठ सहायक एवं प्राईवेट व्यक्ति को 1 लाख 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रेप

नर्सिंग कॉलेज की मान्यता, सीट आवंटन तथा निरीक्षण में शिथिलता के नाम पर हो रहा था रिश्वत का खेल

ACB की कार्रवाई: राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर का कनिष्ठ सहायक एवं प्राईवेट व्यक्ति को 1 लाख 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रेप
जयपुर। एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुये नन्द किशोर शर्मा कनिष्ठ सहायक, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर को बंशीलाल गुर्जर ( प्राईवेट व्यक्ति) से 1 लाख 90 हजार रूपये की रिश्वत का लेन-देन करने पर गिरफ्तार किया है।

जयपुर। एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुये नन्द किशोर शर्मा कनिष्ठ सहायक, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर को बंशीलाल गुर्जर ( प्राईवेट व्यक्ति) से 1 लाख 90 हजार रूपये की रिश्वत का लेन-देन करने पर गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी. बी. मुख्यालय को एक सूत्र सूचना इस आशय की मिली कि राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के अधिकारी / कर्मचारी नर्सिंग कॉलेज की मान्यता सीट आवंटन तथा निरीक्षण में शिथिलता के नाम पर मोटी रकम रिश्वत लेन-देन कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए नन्द किशोर शर्मा पुत्र बंशीधर शर्मा निवासी मकान नं० 174, गोविन्दपुरा, मुरलीमनोहर जी का मंदिर, कालवाड़ रोड़, जयपुर हाल कनिष्ठ सहायक, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर को बंशीलाल गुर्जर पुत्र शतेजाराम गुर्जर निवासी भैरू करेडा, तहसील व थाना करेडा, जिला भीलवाड़ा (प्राईवेट व्यक्ति) से 1 लाख 90 हजार रूपये की रिश्वत राशि का लेन-देन करने पर गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। विदित रहे कि रिश्वत लेना तो अपराध है ही, रिश्वत देना भी उतना ही गंभीर अपराध है। लेकिन यदि रिश्वत जबरदस्ती ली गई हो तो एक सप्ताह के भीतर ए.सी.बी. या समकक्ष भ्रष्टाचार निरोधी संगठन को रिश्वत लेने वाले के विरूद्ध साक्ष्य सहित सूचित किया जाता है तो रिश्वत देने वाले को क्षम्य माना जा सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन