अवैध खनन पर होगी कार्रवाई, चलेगा अभियान 

नियमों के तहत संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे

अवैध खनन पर होगी कार्रवाई, चलेगा अभियान 
अवैध खनन की ड्रोन विडियोग्राफी कराने के भी निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक वाहन के साथ टायर बस्टर रखने एवं आवश्यकता के अनुसार क्यूआरटी टीम की तैनात करवाई जाए।

जयपुर। जिले मे अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन 15 से 31 जनवरी तक संयुक्त जांच अभियान चलाएगा। अभियान में खनन, राजस्व, पुलिस, वन, परिवहन की टीमें आपसी सामंजस्य बनाकर कार्रवाई करेगी। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लिप्त वाहन चालकों का लाइसेंस और वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा। जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की हुई बैठक में जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में सभी विभाग अपने-अपने नियमों के तहत संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे।

अवैध खनन की ड्रोन विडियोग्राफी कराने के भी निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक वाहन के साथ टायर बस्टर रखने एवं आवश्यकता के अनुसार क्यूआरटी टीम की तैनात करवाई जाए। उन्होंने डीएमएफ्टी फंड से नियमानुसार अच्छी गुणवत्ता के तीन सोलर पॉवर ड्रोन मय ऑपरेटर के किराए पर लेने तथा फ्लेश लाइट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

Tags: mining

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद