राज-काज से प्रशासन को मिली डिजिटल रफ्तार, 50 लाख से अधिक ई-फाइलों का सृजन

विभागों में समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित कर रहे

राज-काज से प्रशासन को मिली डिजिटल रफ्तार, 50 लाख से अधिक ई-फाइलों का सृजन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने डिजिटल सुशासन को मजबूत करने के लिए ‘राज-काज’ प्लेटफॉर्म को व्यापक रूप से लागू। 71 विभागों और 57 हजार से अधिक कार्यालय इससे जुड़े। अब तक 50 लाख से अधिक ई-फाइलें बनाई, फाइल मूवमेंट और डिजिटल कार्य संस्कृति को बढ़ावा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार डिजिटल सुशासन को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य का एकीकृत डिजिटल प्रशासनिक प्लेटफॉर्मराज-काजशासन प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास इसकी नियमित समीक्षा कर विभागों में समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित कर रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित इस प्लेटफॉर्म से राज्य के 71 विभागों और 57 हजार से अधिक कार्यालयों को जोड़ा जा चुका है।

राज-काज के माध्यम से अब तक 50 लाख से अधिक -फाइलों का सृजन किया गया है। अप्रैल और मई 2026 के दौरान 9.22 लाख -फाइलों का निस्तारण तथा 51.51 लाख से अधिक फाइल मूवमेंट दर्ज किए गए। सचिवालय स्तर पर भी डिजिटल कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिला है। इसी अवधि में लगभग 10 हजार -फाइलों का सृजन हुआ और 5.4 लाख से अधिक फाइल मूवमेंट दर्ज किए गए। पत्राचार और डाक प्रबंधन प्रणाली भी पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। राज-काज 2.0 के तहत 8 लाख से अधिक कार्मिकों ने ऑनलाइन अचल संपत्ति विवरण (आईपीआर) प्रस्तुत किया, जबकि 3 लाख से अधिक कर्मचारियों ने वार्षिक मूल्यांकन प्रतिवेदन (एपीएआर) ऑनलाइन जमा किए। यह पहल डिजिटल राजस्थान और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित