CBSE के कठोर नोटिस के बाद उबाल : नीरजा मोदी स्कूल प्रकरण पर विशाल विरोध प्रदर्शन व कैंडल मार्च, अमायरा के माता-पिता शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे

अभिभावकों में आक्रोश और बढ़ गया 

CBSE के कठोर नोटिस के बाद उबाल : नीरजा मोदी स्कूल प्रकरण पर विशाल विरोध प्रदर्शन व कैंडल मार्च, अमायरा के माता-पिता शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे
नीरजा मोदी स्कूल में 9 वर्षीय अमायरा मीणा की संदिग्ध मौत पर बढ़ते जनाक्रोश के बीच CBSE ने स्कूल को कड़ा शो-कॉज नोटिस जारी कर गंभीर लापरवाही उजागर की—सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रोटोकॉल उल्लंघन और निगरानी विफलता शामिल। संयुक्त अभिभावक संघ ने इसे प्रबंधन की जिम्मेदारी का प्रमाण बताया। न्याय की मांग को लेकर 22 नवंबर को शहीद स्मारक पर बड़ा विरोध और कैंडल मार्च आयोजित होगा।

जयपुर। नीरजा मोदी स्कूल में 1 नवंबर को 9 वर्षीय बच्ची अमायरा मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में निरंतर बढ़ रहे जनाक्रोश के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कूल को जारी कठोर शो कॉज नोटिस ने प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। नोटिस में सुरक्षा मानकों की अवहेलना, प्रोटोकॉल का पालन न होना, निगरानी तंत्र की विफलता और स्टाफ की कोताही जैसे गंभीर तथ्य सामने आए हैं, जिससे अभिभावकों में आक्रोश और बढ़ गया है।

संयुक्त अभिभावक संघ ने इसे स्कूल की वास्तविक लापरवाही का आधिकारिक प्रमाण बताते हुए कहा कि जो बातें माता-पिता और संघ पहले दिन से कह रहे थे, CBSE ने अब अपनी जांच में वही सत्य स्वीकार किया है। इतने बड़े सुरक्षा संकट के बावजूद स्कूल प्रबंधन बचाव और सफाई में ही लगा रहा, जबकि एक मासूम बच्ची की जान जा चुकी थी।

प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि यह स्पष्ट प्रमाण है कि स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी थी और प्रबंधन ने किसी भी कानूनी सुरक्षा मानक का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं, प्रबंधन की गंभीर उपेक्षा का परिणाम है। अब राज्य के सभी स्कूलों में सुरक्षा की स्वतंत्र व न्यायिक जांच होना आवश्यक है।

इधर, न्याय की मांग को लेकर 22 नवंबर को शहीद स्मारक पर विशाल विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि अमायरा के माता-पिता पिता विजय मीणा और माता शिवानी देव मीणा अभी शहीद स्मारक पर मौन धरने पर बैठे हुए हैं। कैंडल मार्च में अमायरा के परिजन, संयुक्त अभिभावक संघ के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक व अभिभावक संगठन, सैकड़ों अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल हो रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि CBSE ने स्कूल को दोषी ठहराया है, लेकिन राज्य सरकार अब तक किसी ठोस कार्रवाई से बच रही है।

Read More 100 आइकन्स ऑफ राजस्थान पहल शुरू : राज्य के 100 प्रेरणादायी चेहरों को मिलेगा सम्मान, युवाओं के लिए बनेंगे रोल मॉडल

 

Read More वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Post Comment

Comment List

Latest News

अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों...
पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा