इंटरनेट की पटरी से गायब अल्बर्ट हॉल संग्रहालय

अल्बर्ट हॉल की अलग से वेबसाइट बनाई गई थी

इंटरनेट की पटरी से गायब अल्बर्ट हॉल संग्रहालय

विजिट करने वाले लोगों को संख्या लाखों में पहुंच गई थी, लेकिन कुछ साल बाद ये बंद हो गई। अब इसकी नई वेबसाइट बनाने की बात कही जा रही है। 

जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन 30 से अधिक संग्रहालय और स्मारक में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। वहीं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर संग्रहालयों और स्मारकों की वेबसाइट देखने को मिलती है। इस बीच देखने में आ रहा है कि अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के विकल्प पर जब क्लिक किया जा रहा तो वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है। वहीं अन्य स्मारकों की जानकारी आसानी से मिल रही है। विभाग के सूत्रों के अनुसार साल 2012-13 में अल्बर्ट हॉल की अलग से वेबसाइट बनाई गई थी। जिस पर विजिट करने वाले लोगों को संख्या लाखों में पहुंच गई थी, लेकिन कुछ साल बाद ये बंद हो गई। अब इसकी नई वेबसाइट बनाने की बात कही जा रही है। 

 यहां कठपुतली के सिवाय कुछ नहीं, वेबसाइट पर अब भी वस्तुएं प्रदर्शित 
9 दिसम्बर, 2017 को किशनपोल स्थित विरासत संग्रहालय का उद्घाटन हुआ था। इसका उद्देश्य एक ऐसा कला का केन्द्र बनाना था, जिसमें राजस्थान एवं भारत के अन्य प्रांतों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देख जा सके। यहां विभिन्न कलाकारों की कला को मंच देने के प्रयास हुए थे। करीब डेढ़ साल तक इनकी कला यहां प्रदर्शित भी हुई थी। लेकिन अब यहां जयपुर वृत्त अधीक्षक कार्यालय चल रहा है। वहीं इसके द्वितीय तल पर दो बड़ी-बड़ी कठपुतली हैं, लेकिन पुरातत्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विरासत संग्रहालय में अभी भी कलाकारों की कला को प्रदर्शित होना बताया जा रहा है। 
इनका कहना
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय की वेबसाइट बंद है। इसे पुन: चालू करने करने के लिए निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा।  
- मो. आरिफ, अधीक्षक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय

 

Tags: museum

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प