अमीन खान और अनिता को चुना गया सर्वश्रेष्ठ विधायक
दोनों विधायकों को सम्मानित किया जाएगा
इनका चयन राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक में किया गया। समिति में संसदीय मंत्री, सरकारी उप मुख्य सचेतक और प्रतिपक्ष के उप नेता सदस्य हैं।
जयपुर। बाड़मेर जिले के शिव के विधायक अमीन खान और अजमेर जिले की अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है। इनका चयन राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक में किया गया। समिति में संसदीय मंत्री, सरकारी उप मुख्य सचेतक और प्रतिपक्ष के उप नेता सदस्य हैं।
विधानसभा में हुए समारोह में इन दोनों विधायकों को सम्मानित किया जाएगा। समिति ने अमीन खान को वर्ष 2022 और अनिता भदेल को वर्ष 2023 का सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना है। सदन की कार्यवाही के दौरान अनुशासित, सदन की गरिमा और संसदीय परम्पराओं की पालना करने और जनहित के मुद्दों को सदन में बेहतर ढंग से उठाने वाले विधायक को इस सम्मान के लिए चुना जाता है।

Comment List