जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल-2025 के सांस्कृतिक आयोजन की घोषणा, विद्वानों और दर्शकों को जयपुर की किला-परंपराओं के केंद्र में आने का आमंत्रण

भारत की सांस्कृतिक धरोहर का उमंगों भरा उत्सव

जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल-2025 के सांस्कृतिक आयोजन की घोषणा, विद्वानों और दर्शकों को जयपुर की किला-परंपराओं के केंद्र में आने का आमंत्रण

जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 का अनावरण सोमवार को सिटी पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया गया। यह फेस्टिवल 6 से 7 दिसंबर के बीच जयगढ़ किले में होगा। इस अवसर पर पद्मनाभ सिंह ने कहा कि यह उत्सव पीढि़यों को जोड़ने वाला सेतु है, जो आधुनिक अभिव्यक्तियों का स्वागत करता है और हमारे अतीत की विरासत का सम्मान भी करता है।

जयपुर। जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 का अनावरण सोमवार को सिटी पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया गया। यह फेस्टिवल 6 से 7 दिसंबर के बीच जयगढ़ किले में होगा। इस अवसर पर पद्मनाभ सिंह ने कहा कि यह उत्सव पीढि़यों को जोड़ने वाला सेतु है, जो आधुनिक अभिव्यक्तियों का स्वागत करता है और हमारे अतीत की विरासत का सम्मान भी करता है। वेदांता रिसोर्सेज निदेशक प्रिया अग्रवाल ने कहा कि जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल के साथ जुड़ना गर्व की बात है। यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर का उमंगों भरा उत्सव है।

टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक संजॉय के.रॉय ने कहा कि जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 कलाकारों, विद्वानों और दर्शकों को जयपुर की किला-परंपराओं के केंद्र में आने का आमंत्रण देता है। जयगढ़ किले को एक जीवंत सांस्कृतिक स्पेस के रूप में पुर्नकल्पित कर हमारा उद्देश्य राजस्थान की विरासत को एक जीवित, विकसित होती परंपरा के रूप में प्रस्तुत करना है। फेस्टिवल में विभिन्न हेरिटेज वॉक, हस्तशिल्प की कार्यशालाओं तथा ऐसे इंटरैक्टिव संवादों में शामिल होंगे। जिनमें राजस्थान की राजसी विरासत और समकालीन सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों का संगम देखने को मिलेगा।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 व्यापार नीति जारी कर "मजबूत अमेरिका" का संदेश दिया है। एजेंडे...
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद