2500 किमी के ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे को मंजूरी, प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यटन के बनेंगे नए अवसर : दीया

डीपीआर बनाने के लिये 30 करोड रू की राशि स्वीकृत की गई  है

2500 किमी के ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे को मंजूरी, प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यटन के बनेंगे नए अवसर : दीया

बजट घोषणा के क्रियान्वयन में प्रदेश  में 8 नये ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे चरणबद्व रूप से बनाये जाने है। डीपीआर बनाने के लिये 30 करोड रू की राशि स्वीकृत की गई  है।

जयपुर। प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रस्तावित 2406 किमी के 8 नये ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे निर्माण की डीपीआर की स्वीकृति जारी कर दी है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बजट घोषणा के क्रियान्वयन में प्रदेश  में 8 नये ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे चरणबद्व रूप से बनाये जाने है। डीपीआर बनाने के लिये 30 करोड रू की राशि स्वीकृत की गई  है।

उन्होंने बताया की  इन एक्सप्रेस वे के निर्माण से प्रदेश के आर्थिक विकास को पंख लगेगें। तेज और सीधी कनेक्टीविटी स्थापित होने से प्रदेश में निवेश को बढावा मिलेगा और औधोगिक विकास के नये अवसर सृजित होगे। इससे प्रदेश  के कृषकों की पंहुच सीधी बडे बाजारों तक स्थापित होगी जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। एक्सप्रेस वे से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढेगी। जिससे भी रोजगार के नये अवसर सृजित होगे तथा राजस्व में वृद्धि होगी। 

ये एक्सप्रेस वे है प्रस्तावित-

एक्सप्रेस वे                                         लम्बाई (किमी)
कोटपुतली - किशनगढ़                        181
जयपुर    - भीलवाडा                           193  
बीकानेर   - कोटपुतली                        295       
व्यावर     - भरतपुर                            342    
जालौर    - झालावाड                          402
अजमेंर    - बाँसवाड़ा                          358
जयपुर    - फलौदी                             345
श्रीगंगानगर - कोटपुतली                     290
कुल                                                2406

Read More रिसर्च में हुआ खुलासा : प्राइमरी पैथोलॉजिकल कारणों पर निर्भर करती है नी रिप्लेसमेंट की सफलता

Post Comment

Comment List

Latest News

महाकुंभ पूर्ण, पर संगम स्नान करने आने वालों की खत्म नहीं हो रही भीड़ महाकुंभ पूर्ण, पर संगम स्नान करने आने वालों की खत्म नहीं हो रही भीड़
संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला 26 फरवरी महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के साथ आधिकारिक रूप से समाप्त...
ड्यूटी करके लौट रहा था बैंक एचआर और उसके साथी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल 
रिसर्च में हुआ खुलासा : प्राइमरी पैथोलॉजिकल कारणों पर निर्भर करती है नी रिप्लेसमेंट की सफलता
कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद फिर सुर्खियों में
जयपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता पर बड़ी कार्रवाई, 6.25 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
हेत्मायर सबसे पहले जयपुर पहुंचे, टीम के चीफ कोच राहुल द्रविड़ चोटिल
अंतरराष्ट्रीय लीग एशियन लीजेंड्स लीग टी-20 टूर्नामेंट : एशियन स्टार्स ने अफगानिस्तान पठान्स को छह विकेट से हराया