अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह, 16 दंपतियों ने बच्चों संग लिया हिस्सा
दस लक्षण पर्व के समापन पर सदस्यों ने ली 'अहिंसा परमो धर्म' की शपथ
जयपुर। दिगंबर जैन धर्म में भादवा माह और दस लक्षण पर्व को बड़े ही पवित्र भाव से मनाया जाता है। लगभग 30 दिनों तक चलने वाले इस पवित्र माह के अंतिम 10 दिनों को दस लक्षण पर्व के रूप में मनाया जाता है, जिसके समापन पर क्षमावाणी पर्व मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सदस्यों ने अहिंसा परमो धर्म की शपथ ली, जिसके बाद एक दूसरे से क्षमा याचना की गई।
ग्रुप के कन्वीनर नितिन सोगानी, अमित काला और अनुराग जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष भादवा माह के संपन्न होने के बाद क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के अंतर्गत इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 16 दंपतियों ने बच्चों सहित भाग लिया।
समारोह के प्रारंभ में अमित रुचि काला और नितिन पारुल सोगानी ने सभी पुरुषों को पगड़ी पहनाकर और महिलाओं को शॉल उड़ाकर स्वागत किया। इसके पश्चात जयपुर के प्रसिद्ध गायक सुनील ने अपनी सुनहरी आवाज में फिल्मी गीतों पर सभी को झुमाया तथा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने अपना अपना परिचय दिया।
इस अवसर पर नितिन - पारुल- नितिज्ञा सोगानी, अनुराग - नीतू पांड्या, अमित -रुचि -आरोही- यथार्थ काला , धीरेंद्र -विनी- देवांश गोधा, गिरीश- सारिका ठोलिया, विकास -मोनिका जैन, विद्याअमित - चंचल काला, गौरव - पूजा गोधा, दिनेश - पूजा -कौस्तुभ गोयल, रितुल बूचरा, विनीत - संगीता चांदवाड़, अमित -नीलिमा चौधरी, लोकेश-आशिमा जैन, संदीप - रिचा अजमेरा , पीयूष- कमलश्री जैन , अनुज -रितु डिग्गीवाल, नितिन -अमिता गोधा - सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comment List