मिलावट पर प्रहार : त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी, 9731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज

खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

मिलावट पर प्रहार : त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी, 9731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9731 लीटर खाद्य तेल और 225 किलो घी सीज किया। कुकड़खेड़ा स्थित हेजल ट्रेडिंग कंपनी से घृतम ब्रांड के घी का नमूना लेकर 225 किलो घी सीज किया।

जयपुर। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9731 लीटर खाद्य तेल और 225 किलो घी सीज किया। वहीं, डेयरी एवं मिठाई निर्माण इकाइयों में गंदगी मिलने पर 30 लीटर एक्सपायर्ड दूध और 25 किलो खराब क्रीम नष्ट करवाई गई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। सीकर रोड स्थित वीकेआई में बीएन एग्रीटेक लिमिटेड के परिसर से मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के तीन वेरिएंट के नमूने लेकर शेष तेल सीज किया गया।

कुकड़खेड़ा स्थित हेजल ट्रेडिंग कंपनी से घृतम ब्रांड के घी का नमूना लेकर 225 किलो घी सीज किया। शास्त्री नगर स्थित शर्मा पनीर उद्योग और बालाजी पनीर हाउस में दूध के डिब्बों व उपकरणों पर गंदगी मिली। परिसर में मक्खियां और कचरा भी पाया गया। टीम ने मावा, मिल्क केक, पनीर और घी के नमूने लिए। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। टीम ने संचालकों को स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नौकरी के बदले पैसे घोटाला मामला: पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़ी 25 जगहों पर डीवीएसी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त नौकरी के बदले पैसे घोटाला मामला: पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़ी 25 जगहों पर डीवीएसी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
तमिलनाडु में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने ₹634 करोड़ के 'कैश फॉर जॉब' घोटाले में पूर्व मंत्री केएन...
सुबह व्यापारियों की वॉकाथॉन, शाम को प्रशासन से बाजारों के विकास पर संवाद
जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक की चांदी की ज्वैलरी अब जयपुर में, ₹3 हजार से ₹3 लाख तक के आभूषणों में दिखेगी देशभर की शिल्पकला
किसान आत्महत्याओं पर विवादास्पद टिप्पणी: शिंदे सेना के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: Amit Shah का बड़ा ऐलान, तीसरी बार बनी सरकार तो लागू होगा UCC; विपक्ष को दी खुली चुनौती
सीमा शुल्क प्रक्रियाएं सरल बनाने पर जोर, फोर्टी प्रतिनिधिमंडल ने रखे सुझाव, रिफंड सिस्टम
आईटी शेयरों में लिवाली के समर्थन से शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक सुधरा