राजस्थान संपर्क पर 6 माह में 28 लाख से अधिक परिवादों का निस्तारण, औसत समय हुआ 12 दिन

28 लाख 8 हजार 716 परिवादों का निस्तारण किया

राजस्थान संपर्क पर 6 माह में 28 लाख से अधिक परिवादों का निस्तारण, औसत समय हुआ 12 दिन
राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान 28.08 लाख परिवादों का निस्तारण। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की समीक्षा से औसत निस्तारण समय 16 दिन से घटकर 12 दिन। परिवादियों का संतुष्टि स्तर 67.98 प्रतिशत पहुंचा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की नियमित समीक्षा और परिवादियों से सीधे संवाद के चलते राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर जनसमस्याओं के निस्तारण में तेजी आई है। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान पुराने लंबित मामलों सहित 28 लाख 8 हजार 716 परिवादों का निस्तारण किया गया। वहीं, परिवादों के निस्तारण का औसत समय 16 दिन से घटकर 12 दिन रह गया है। मुख्य सचिव ने शनिवार को शासन सचिवालय स्थित हेल्पलाइन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम संतुष्टि वाले जिलों में निस्तारण की गति और गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उन्होंने सात परिवादियों से संवाद किया। इनमें आवास योजना का लाभ व भुगतान नहीं मिलने, विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति, पेयजल व्यवस्था, वीबी-जी राम जी में नाम जोड़ने व कार्य आवंटन तथा पशुओं के टीकाकरण से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 की तुलना में निस्तारित परिवादों की संख्या करीब 65 प्रतिशत बढ़ी है। परिवादियों का संतुष्टि स्तर भी 64.82 प्रतिशत से बढ़कर 67.98 प्रतिशत हो गया। सितंबर की जिला रैंकिंग में टोंक, पाली, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा और भरतपुर अग्रणी रहे। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मिशन निदेशक...
देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस
रीको की लीज डीड अब ऑनलाइन : ई-लीज से घर बैठे होगा निष्पादन, उद्यमियों को मिलेगी राहत
नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव
राजस्थान संपर्क पर 6 माह में 28 लाख से अधिक परिवादों का निस्तारण, औसत समय हुआ 12 दिन
मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा की, व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के निर्देश
तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देशभर में अव्वल, 10 माह में 1.52 लाख लोगों को उपचार व परामर्श