बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 

मोबाइल पर आएगा मूवमेंट का मैसेज 

बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 

शहर के आबादी क्षेत्रों में बघेरों के बढ़ते प्रवेश को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग ने पांच विशेष टीमें गठित की हैं, जो रोजाना शाम 7 से सुबह 7 बजे तक संवेदनशील इलाकों में रात्रि गश्त कर रही है। इन टीमों की सहायता के लिए रणथम्भौर से अनुभवी ट्रैकर्स भी बुलाए गए हैं, जो बघेरों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने में मदद करेंगे।

जयपुर। शहर के आबादी क्षेत्रों में बघेरों के बढ़ते प्रवेश को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग ने पांच विशेष टीमें गठित की हैं, जो रोजाना शाम 7 से सुबह 7 बजे तक संवेदनशील इलाकों में रात्रि गश्त कर रही है। इन टीमों की सहायता के लिए रणथम्भौर से अनुभवी ट्रैकर्स भी बुलाए गए हैं, जो बघेरों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने में मदद करेंगे। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बघेरों की मूवमेंट को समझने और उनकी निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए एक योजना तैयार की है। इसके तहत अब बघेरों के रेडियो कॉलर लगाए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार इसके लिए बेंगलुरु से दो कॉलर प्रायोगिक तौर पर मंगवाए गए हैं। यह संभवत: पहला मौका होगा जब बघेरों को रेडियो कॉलर लगाकर उनकी गतिविधियों का अध्ययन किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में झालाना लेपर्ड रिजर्व क्षेत्र के बघेरों को कॉलर लगाए जाने की संभावना है, जिससे पता चल सके कि वे एक दिन में कितना क्षेत्र कवर करते हैं। साथ ही अगर वह जंगल से बाहर इंसानी बस्ती की ओर मूवमेंट भी करता है तो इसकी भी जानकारी मिलेगी।

मोबाइल पर आएगा मूवमेंट का मैसेज 
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बघेरे को लगाए जाने वाले रेडियो कॉलर को संबंधित अधिकारी के मोबाइल से कनेक्ट किया जाएगा और एक निश्चित समय पर उसके मूवमेंट के मैसेज आने की व्यवस्था होगी। इससे पता चलता रहेगा कि बघेरा शहर की ओर बढ़ रहा है या जंगल से बाहर निकलकर कितनी दूरी तय कर रहा है। यदि कोई बघेरा बार बार आबादी क्षेत्र की ओर रुख करता है तो उसे पकड़कर दूसरे सुरक्षित वन क्षेत्र में स्थानांतरित किया जा सकता है। बताया गया कि बेंगलुरु से मंगवाए जा रहे इन कॉलरों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत