भीषण गर्मी में महंत कर रहे कोट धूणी तपस्या

महंत पुरुषोत्तम दास मंदिर परिसर में विगत चार माह से कोट धूणी तपस्या कर रहे हैं।

भीषण गर्मी में महंत कर रहे कोट धूणी तपस्या
बगरू। कस्बे में साकेतवासी लक्ष्मण दास महाराज और श्याम दास महाराज की अनुकंपा से सावां की बगीची बालाजी मंदिर के महंत पुरुषोत्तम दास महात्यागी महाराज मंदिर परिसर में विगत चार माह से कोट धूणी तपस्या कर रहे हैं। कोट धूणी तपस्या का आयोजन जनकल्याण की कामना से किया जा रहा है। क्षेत्र में अभी तापमान 42 से 45 डिग्री का हो रहा।

 बगरू। कस्बे में साकेतवासी लक्ष्मण दास महाराज और श्याम दास महाराज की अनुकंपा से सावां की बगीची बालाजी मंदिर के महंत पुरुषोत्तम दास महात्यागी महाराज मंदिर परिसर में विगत चार माह से कोट धूणी तपस्या कर रहे हैं। कोट धूणी तपस्या का आयोजन जनकल्याण की कामना से किया जा रहा है। क्षेत्र में अभी तापमान 42 से 45 डिग्री का हो रहा। इसी बीच अग्नि तपस्या कर महाराज जनकल्याण के लिए तपस्या कर रहे हैं। महंत पुरुषोत्तम दास ने बताया कि इस कोट धूणी तपस्या का शुभारंभ माघ शुक्ल बसंत पंचमी को किया गया था। जनकल्याण की कामना से किए जाने वाले इस हवन यज्ञ की परंपरा संत समाज में सदियों से चली आ रही है। महात्यागी संत समाज के हर संत को जीवन में 18 वर्षों तक प्रत्येक वर्ष चार माह तक यह तप करना होता है, जिसकी शुरूआत पंच अग्नि तप से होती है

18वें  वर्ष में खप्पर तप से पूणार्हुति होती है। हालांकि महंत पुरुषोत्तम दास महाराज अपनी 18 वर्ष की तपस्या पूर्ण कर चुके है, लेकिन जनकल्याण की भावना और अपने गुरु की आज्ञा से जब तक शरीर में सामर्थ्य है तब तक इस तपस्या को निरंतर जारी रखने का प्रण किया है। महाराज के सेवक पार्षद गिर्राज चौधरी, कुलद्विप कालुका ने बताया कि माघ शुक्ल बसंत पंचमी से लेकर आज तक महाराज की ओर से प्रतिदिन भरी दुपहरी में चारों ओर अग्नि प्रज्वलित कर जनकल्याण की भावना से कोट धूणी तपस्या की जा रही है। भीषण गर्मी में नौतपा के दौरान में भी कोट धूणी तपस्या निर्बाध रूप से जारी रही। महंत पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए तपस्या करना हर संत का परम धर्म है। कोट धूणी हवन का समापन ज्येष्ठ शुक्ल गंगा दशमी को श्रीराम अरचा महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन