जैन मुनि सुंदर दास जी महाराज के कार्यक्रम में बोले भजनलाल- सुंदर सागर महाराज ज्ञान और प्रबुद्धता के दीपक जलाने वाले संत, यही वास्तविक करुणा और जीवों के प्रति दया का उदाहरण

नंगे पांव चलते हैं ताकि उनके पैरों से किसी छोटे जीव को भी क्षति न पहुँचे

जैन मुनि सुंदर दास जी महाराज के कार्यक्रम में बोले भजनलाल- सुंदर सागर महाराज ज्ञान और प्रबुद्धता के दीपक जलाने वाले संत, यही वास्तविक करुणा और जीवों के प्रति दया का उदाहरण

भजनलाल शर्मा ने कहा कि जैन मुनि सुंदर सागर महाराज ज्ञान और प्रबुद्धता के दीपक जलाने वाले संत हैं। उन्होंने समाज को सत्य, अहिंसा और संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। मुख्यमंत्री गुरुवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित जैन मुनि सुंदर दास जी महाराज के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जैन मुनि सुंदर सागर महाराज ज्ञान और प्रबुद्धता के दीपक जलाने वाले संत हैं। उन्होंने समाज को सत्य, अहिंसा और संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। मुख्यमंत्री गुरुवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित जैन मुनि सुंदर दास जी महाराज के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जैन मुनियों का जीवन अद्भुत साधना से भरा होता है। वे नंगे पांव चलते हैं ताकि उनके पैरों से किसी छोटे जीव को भी क्षति न पहुँचे, यही वास्तविक करुणा और जीवों के प्रति दया का उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने संत समाज से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि ऐसे तपस्वी महापुरुषों की उपस्थिति समाज और राष्ट्र के लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-साध्वी, श्रद्धालु एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए और मुनि श्री के उपदेशों को आत्मसात किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा