भजनलाल शर्मा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, कार्यक्रम में पर्यावरण से जुड़े प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित
राज्य के सरकारी अस्पतालों में 6 एसटीपी का उद्घाटन किया
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केंद्र जयपुर में हुआ।
जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केंद्र जयपुर में हुआ। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी सहित अन्य का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संजय शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुधांश पंत, वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हैड ऑफ फोरेस्ट फोर्स) अरिजीत बनर्जी, आरएसपीसीबी के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पर्यावरण से जुड़े प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें प्लास्टिक कचरा, ई-कचरा, सर्कुलर इकोनॉमी, उत्सर्जन व्यापार और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन योजना शामिल रही। स्वागत संबोधन अर्पणा अरोड़ा ने दिया।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी), जो कपड़ा उद्योगों के कारण होने वाले जल प्रदूषण से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, उसका नवीनीकरण और उन्नयन का उद्घाटन किया। राज्य के सरकारी अस्पतालों में 6 एसटीपी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने वाटर स्प्रिंकलर और मैकेनिकल स्वीपर की खरीद के लिए 54 नगरीय स्थानीय निकायों (यूएलबी) के मध्य 13.5 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की।

Comment List