भजनलाल शर्मा और मनोहर लाल खट्टर ने बिजली और शहरी विकास की समीक्षा बैठक की, बिजली तंत्र को सुदृढ़ करने पर की चर्चा

सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश

भजनलाल शर्मा और मनोहर लाल खट्टर ने बिजली और शहरी विकास की समीक्षा बैठक की, बिजली तंत्र को सुदृढ़ करने पर की चर्चा

केंद्रीय मंत्री ने बिजली उत्पादन और वितरण में नवाचार को प्रोत्साहन देने और हरित ऊर्जा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय विद्युत, आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर ऊर्जा विभाग और नगरीय विकास विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में राज्य में बिजली तंत्र को सुदृढ़ करने और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार और ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने शहरी विकास के तहत स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स, सीवरेज सिस्टम, सड़कों और आवासीय सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री ने बिजली उत्पादन और वितरण में नवाचार को प्रोत्साहन देने और हरित ऊर्जा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू करने और जनता को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए। बैठक का उद्देश्य राज्य की ऊर्जा और शहरी संरचना को अधिक सशक्त और आधुनिक बनाना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा