भजनलाल शर्मा ने किया सामूहिक लक्ष्मी पूजन, दीपावली लाती है उत्साह 

इस दीपावली का महत्व बढ़ गया है

भजनलाल शर्मा ने किया सामूहिक लक्ष्मी पूजन, दीपावली लाती है उत्साह 

इस दीपावली का महत्व बढ़ गया है। वह 22 तारीख देशवासियों के लिए ऐतिहासिक थी जब रामलला अपने नए महल में विराजित हुए थे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छोटी चौपड़ पर सामूहिक लक्ष्मी पूजन किया। माता लक्ष्मी जी की आरती उतारी। चांदपोल व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दीपावली जीवन में उत्साह और उमंग लाती है। इस दीपावली देश में अलग ही माहौल है। अयोध्या में रामलला 500 वर्षों के बाद विराजमान हुए हैं इसलिए इस दीपावली का महत्व बढ़ गया है। वह 22 तारीख देशवासियों के लिए ऐतिहासिक थी जब रामलला अपने नए महल में विराजित हुए थे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार को दस महीने हो गए आपने हर क्षेत्र में परिवर्तन देखा होगा। दृढ़ इच्छा शक्ति रखने वालों की ईश्वर भी मदद करते हैं। हमारे गांव गरीब और किसान सहीं मायने में समृद्धि का प्रतीक है। किसान खुशहाल होगा तो प्रदेश खुशहाल होगा इससे देश में खुशहाली आएगी। व्यापारी हर बार अच्छा सहयोग हमें देते हैं। आने वाली 9, 10, 11 तारीख को राजस्थान प्रदेश मजबूत बनेगा। प्रदेश के व्यापारियों के माध्यम से नए उद्योग धंधे खुलेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश की आय बढ़ेगी और तरक्की होगी। हमारी कैबिनेट ने 90 हजार वैकेंसी निकाली है जिससे राजस्थान का युवा आगे बढ़ेगा। 

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दीया कुमारी, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, हैरिटेज नगर निगम महापौर कुसुम यादव, विधायक गोपाल शर्मा, रफीक खान, अमीन कागजी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, चांदपोल व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गोयल, उपाध्यक्ष अचल जैन, महामंत्री घनश्याम भूतड़ा सहित अन्य गणमान्य व पदाधिकारी थे।
मुख्यमंत्री ने स्ट्रीट वेंडर से खरीदे मिट्टी के दीपक: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के उपलक्ष्य पर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देते हुए बड़ी चौपड़ पर स्ट्रीट वेंडर से मिट्टी के दीये और पूजन सामग्री की खरीदारी की और यूपीआई के माध्यम से आॅनलाइन भुगतान किया। 

 

Read More ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने पकड़ी नई रफ्तार : फैशन को फास्ट लेन में दौड़ाया, हाई-ऑक्टेन मोटरकोर एस्थेटिक्स को नए रूप में किया पेश

Tags: dipawali

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...
दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब : शहर के कई हिस्सों में कोहरे से दृश्यता कम, लोगों को सांस लेने में परेशानी
सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी
IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह, जानें
Weather Update : प्रदेश में कोहरे का असर, घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी
असर खबर का - सिलेहगढ़ रोड का मरम्मत कार्य शुरू
‘ऑस्कर 2026’ में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’, फिल्म ने टॉप 15 फिल्मों में बनाई अपनी जगह