सवाई मानसिंह चिकित्सालय में रोबोटिक सर्जरी से बड़ी उपलब्धि : दुर्लभ बीमारी मिडियन आर्केट लिगामेंट सिंड्रोम का सफल ऑपरेशन, जानें लक्षण और उपचार

पाचन तंत्र को खून पहुँचाने वाली मुख्य धमनी लगभग 70% ब्लॉक

सवाई मानसिंह चिकित्सालय में रोबोटिक सर्जरी से बड़ी उपलब्धि : दुर्लभ बीमारी मिडियन आर्केट लिगामेंट सिंड्रोम का सफल ऑपरेशन, जानें लक्षण और उपचार

सवाई मानसिंह चिकित्सालय के सर्जरी विभाग ने दुर्लभ बीमारी मिडियन आर्केट लिगामेंट सिंड्रोम का जटिल लेकिन सफल रोबोटिक ऑपरेशन कर मरीज को नया जीवन दिया है। मरीज अब स्वस्थ है और सामान्य भोजन करने लगा है। वर्ष 2018 से उसे खाने के बाद पेट दर्द, भूख कम लगना, घबराहट और पाचन में समस्या होने लगी। कई चिकित्सकों को दिखाने और वर्षों तक उपचार कराने के बावजूद बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।

जयपुर। सवाई मानसिंह चिकित्सालय के सर्जरी विभाग ने दुर्लभ बीमारी मिडियन आर्केट लिगामेंट सिंड्रोम का जटिल लेकिन सफल रोबोटिक ऑपरेशन कर मरीज को नया जीवन दिया है। मरीज अब स्वस्थ है और सामान्य भोजन करने लगा है। रोबोटिक तकनीक द्वारा इस दुर्लभ बीमारी का सफल ऑपरेशन डॉ जीवन कांकरिया एवं उनकी टीम द्वारा किया गया इसमें एनेस्थीसिया विभाग से डॉ सुशील भाटी, डॉ सुनील चौहान डॉ कंचन एवं डॉ इंदू का योगदान रहा। डॉ कांकरिया ने बताया कि 34 वर्षीय सीकर निवासी मरीज पिछले करीब सात वर्षों से पेट दर्द से परेशान था। वर्ष 2018 से उसे खाने के बाद पेट दर्द, भूख कम लगना, घबराहट और पाचन में समस्या होने लगी। कई चिकित्सकों को दिखाने और वर्षों तक उपचार कराने के बावजूद बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पिछले छह महीनों में स्थिति गंभीर हो गई, वज़न क़रीब 20 किलो कम हो गया, और एक समय ऐसा भी आया जब उसका हीमोग्लोबिन केवल 5.8 ग्राम रह गया।

कई रूटीन जाँचों—ब्लड टेस्ट, सोनोग्राफी और अन्य परीक्षण—के बाद भी जब कारण पता नहीं चला, तब मरीज़ की CT एंजियोग्राफी जाँच कराने का निर्णय लिया। जाँच में यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि पाचन तंत्र को खून पहुँचाने वाली मुख्य धमनी लगभग 70% ब्लॉक थी। जन्मजात शारीरिक संरचना में मौजूद कुछ मांसपेशियों द्वारा नली पर दबाव पड़ने के कारण भोजन के बाद पर्याप्त रक्त-सप्लाई नहीं पहुँच पाती थी। इसी वजह से मरीज को:
    •    खाने के बाद दर्द
    •    भूख कम लगना
    •    उल्टियां आना
    •    लगातार वजन गिरना
    •    और भोजन से डर लगने जैसी समस्याएँ होती रहीं।  

यह दुर्लभ बीमारी क़रीब एक लाख व्यक्तियों में एक को होती है सबसे बड़ी बात यह है कि इसका डायग्नोसिस करना एक चैलेंज होता है क्योंकि भोजन करने के बाद में दर्द होना और भोजन करने से डर लगना कई बार ये आम बात होती है और मरीज़ जिसे एसीडिटी समझकर दवाइयाँ लेता रहता है लेकिन साधारण जांचों में यह बीमारी पकड़ में नहीं आती है ।

रोबोटिक तकनीक से सुरक्षित, सटीक और तेज़ उपचार

Read More प्रदेश में फिर बदला मौसम : जयपुर-टोंक सहित कुछ जगहों पर बारिश, बादल-बारिश के कारण मौसम में घुली ठंडक; बाड़मेर में दिन का पारा 35 डिग्री पहुंचा

एसएमएस अस्पताल में यह ऑपरेशन अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी एवं आई सी जी टेक्नोलॉजी द्वारा महायोजना के अंतर्गत किया गया, जिसके कई महत्वपूर्ण फायदे रहे:
    •    मरीज को बहुत कम दर्द हुआ
    •    सर्जरी में खून की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ी
    •    पूरी सर्जरी करीब 2 घंटे में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई
    •    मात्र कुछ ही घंटों बाद मरीज को भोजन देना संभव हुआ

Read More हज-2026 के आवेदकों को श्रेणी संशोधन का अंतिम अवसर : 28 फरवरी तक पोर्टल पर कर सकेंगे बदलाव, राज्य हज कमेटी ने जारी किए आदेश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भांकरोटा से लौटते समय अचानक चाय की थड़ी पर रुककर ग्रामीणों को चौंका दिया। उन्होंने स्थानीय...
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय