पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 शातिर नकबजन गिरफ़्तार, सोना-चांदी के जेवरात बरामद

बाहर निगरानी रखता है और काना घर में घुसकर चोरी करता

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 शातिर नकबजन गिरफ़्तार, सोना-चांदी के जेवरात बरामद
पुलिस थाना प्रताप नगर, जयपुर पूर्व की विशेष टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर नकबजनों कानाराम उर्फ कालू बावरिया एवं मन्या उर्फ मनु बावरिया को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपीयों से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकबजनी की वारदातों का खुलासा हुआ है। मन्या उर्फ मनु बावरिया पुलिस थाना रेवदर, जिला सिरोही से ₹5000 का इनामी अपराधी घोषित है।

जयपुर। पुलिस थाना प्रताप नगर पूर्व की विशेष टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर नकबजनों कानाराम एवं मन्या बावरिया को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपीयों से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकबजनी की वारदातों का खुलासा हुआ है। मन्या बावरिया पुलिस थाना रेवदर, जिला सिरोही से 5000 का इनामी अपराधी घोषित है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम सोने की दो चेन, दो सोने की अंगूठियां, 10 चांदी के सिक्के, 3 चांदी के गिलास, 6 जोड़ी चांदी की बिछिया तथा 100 ग्राम चांदी के तीन टुकड़े बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक् पूर्व शसंजीव नैन ने बताया कि परिवादिया अर्पिता खंडेलवाल निवासी रविन्द्र नगर-ए, प्रताप नगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके मकान से 24 अक्टूबर 2025 की रात्रि में अज्ञात चोर लगभग 5 लाख नकद एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों का पता लगाया गया। टीम ने बी-2 बायपास, जयपुर से दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया।

वारदात का तरीका: तीनों आरोपी कानाराम उर्फ कालू बावरिया, मन्या उर्फ मनु बावरिया, एवं काना बावरिया रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। कालू वाहन चलाता है, मन्या बाहर निगरानी रखता है और काना घर में घुसकर चोरी करता है। तीसरा आरोपी काना बावरिया फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने खो नागोरियान अवैध पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की...
कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख
बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित'
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर, वेंटिलेटर पर रेफर प्रसूता को 10 मिनट तक नहीं मिला ऑक्सीजन सपोर्ट
स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन
राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार