रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिल्डिंग व आवासीय योजनाओं के रिकॉर्ड किए तलब

रेरा की सख्ती: बिना पंजीकरण वाली परियोजनाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी

रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिल्डिंग व आवासीय योजनाओं के रिकॉर्ड किए तलब

प्रदेश में बिना रेरा पंजीकरण के मकान और प्लॉट बेचने के बढ़ते मामलों पर कार्रवाई तेज हो गई है। लगातार शिकायतें मिलने पर रेरा ने विकास प्राधिकरणों, नगर विकास न्यास और नगरीय निकायों से 2017 से अब तक स्वीकृत सभी बिल्डिंग व आवासीय परियोजनाओं के रिकॉर्ड तलब किए हैं। कई परियोजनाएँ बिना रेरा आवेदन के ही स्वीकृत पाए जाने पर जांच शुरू हो गई है।

जयपुर। प्रदेश में इस समय हर जगह रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी रजिस्ट्रेशन के ही मकान और जमीन बेचने के कई मामले सामने आ रहे हैं, जिससे आम लोगों इन आरोपियों के झासे मे फंस रहे है। आम लोगों की परेेशानी को देखते हुए और लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए रेरा ने अब इन मामलों में सख्ती दिखाई है और विकास प्राधिकरणों, नगर विकास न्यास और नगरीय निकायों से स्वीकृत सभी बिल्डिंग व आवासीय योजनाओं के रिकॉड तलब ​किए गए हैं ताकि ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा सके। 

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन रिकॉर्ड में साल 2017 से लेकर अब तक के सभी स्वीकृत बिल्डिंग और आवासीय योजनाओं को शामिल किया गया है ताकि विकास प्राधिकरणों और नगरिय निकायों की ​जवाबदेही तय की जा सके। इतना ही नहीं, इन रिकॉर्ड में कई प्रोजेक्ट ऐसे भी है, जिनमें बिल्डर ने रेरा में आवेदन ही नहीं किया है, लेकिन प्राधिकरणों और निकायों ने उनका नक्शा पास भी कर दिया गया है। बता दें कि, बिना रेरा में रजिस्ट्रेशन करवाएं फ्लैट या भूखंड बेचना सरकारी नियमों के खिलाफ है। 

इसके अलावा, शहर में जगह-जगह बुकिंग पर लक्की ड्रा, गिफ्ट और इनाम जैसे लालच के पम्पलेट भी बांटे जा रहे हैं। इन पर ना तो रेरा रजिस्ट्रेशन नंबर होता है और ना ही स्वीकृत नक्शे की कोई जानकारी अंकित होती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला