चीनी बाजार में बड़ी गिरावट : जयपुर में थोक भाव ₹1,000 प्रति क्विंटल तक टूटे, 20 अगस्त के ₹6,400-6,700 से घटकर ₹5,400-5,700 पर आए

आगे भी भाव नरम रहने की उम्मीद

चीनी बाजार में बड़ी गिरावट : जयपुर में थोक भाव ₹1,000 प्रति क्विंटल तक टूटे, 20 अगस्त के ₹6,400-6,700 से घटकर ₹5,400-5,700 पर आए
चीनी की बढ़ती आपूर्ति और सरकार के स्टॉक नियंत्रण के चलते थोक बाजार में भाव तेजी से गिरे। चीनी अब 5,400-5,700 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही, 20 अगस्त के मुकाबले करीब 1,000 रुपए कम। सितंबर के पहले पखवाड़े में 13 लाख मीट्रिक टन आपूर्ति जारी।

जयपुर। चीनी की बढ़ती उपलब्धता और सरकार के स्टॉक नियंत्रण के बीच जयपुर के थोक बाजार में चीनी के भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई है। थोक बाजार में चीनी ₹5,400 से ₹5,700 प्रति क्विंटल बिकी, जबकि 20 अगस्त को इसके भाव ₹6,400 से ₹6,700 प्रति क्विंटल थे। इस तरह करीब 12 दिनों में चीनी के भाव ₹1,000 प्रति क्विंटल तक नीचे आ गए हैं।

बाजार में सितंबर के पहले पखवाड़े के लिए कुल 13 लाख मीट्रिक टन चीनी की आपूर्ति जारी की गई है। इसमें भारतीय चीनी मिलों से 12 लाख मीट्रिक टन तथा कांडला रिफाइनरियों से 1 लाख मीट्रिक टन चीनी शामिल है। बाजार में बढ़ी आपूर्ति से कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

15 सितंबर से स्टॉक सीमा घटकर 2,000 क्विंटल :

केंद्र सरकार ने चीनी कारोबारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 4,000 क्विंटल से घटाकर 2,000 क्विंटल करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। सरकार के अनुसार इसका उद्देश्य जमाखोरी और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के साथ घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता और कीमतों में स्थिरता सुनिश्चित करना है।

Read More आईएएस सुधांशु पंत को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार, 12 सितंबर से 4 अक्टूबर तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नई व्यवस्था के तहत कारोबारी किसी स्टॉक को प्राप्ति की तारीख से 30 दिन से अधिक अवधि तक नहीं रख सकेंगे। हालांकि, क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए कोलकाता और उसके विस्तारित महानगरीय क्षेत्र में स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल ही रहेगी।

Read More जयपुर नगर निगम वार्ड 62 में पुनर्मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 40.37 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग

आगे भी भाव नरम रहने की उम्मीद :

Read More Weather Update : राजस्थान में मानसून का असर बरकरार, 17 सितंबर तक कई संभागों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

राजस्थान शुगर ट्रेड एसोसिएशन के महामंत्री पुरुषोत्तम काबरा के अनुसार, बाजार में पर्याप्त स्टॉक और लगातार आपूर्ति बनी रहने से निकट भविष्य में चीनी की कीमतों पर दबाव रह सकता है। सरकार की ओर से स्टॉक की निगरानी और भौतिक सत्यापन की व्यवस्था भी सख्त की जा रही है। ऐसे में जमाखोरी पर अंकुश लगने और आपूर्ति श्रृंखला में चीनी की नियमित आवाजाही से उपभोक्ताओं को कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर